नए ट्रैफिक नियम करेंगे वाहनचालकों की जेब ढ़ीली, जानें जुर्माने की नई राशि

देश भर में नये ट्रैफिक नियम 1 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं। हालांकि ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के बाद भी लोगों को इसकी पूरी जानकारी ना होने से एक नई समस्या आ रही है।

Image result for new traffic rules related images

पुराने ट्रैफिक नियमों में संशोधन के बाद जो नया लॉ बनाया गया है उसमें सभी नियमों को पहले से ज्यादा कठोर कर दिया गया है। जहाँ तक जुर्माने की बात है बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर अब चालान पूरे 5000 तक का काटा जाएगा।

Image result for new traffic rules related images

वहीं ट्रैफिक नियमों को ठीक से फॉलो ना करने वालों के लिए 10 गुना ज्यादा चालान की व्यवस्था की गयी है। जो निश्चित ही आम आदमी की जेब का अब एक बड़ा खर्चा बनेगा।

Image result for new traffic rules related images

गौरतलब है कि देश भर में ट्रैफिक नियम होने के बावजूद उनका सख्ती से पालन करना वाहनकर्मियों की आदत में शुमार नहीं था। लोगों को जुर्माना देना भी कोई बड़ा कार्य नहीं लगता था। वहीं ट्रैफिक पुलिस को भी लापरवाह समझा जाता था कि वे सही ढ़ंग से अपना कार्य नहीं कर रहे।

Image result for new traffic rules related images

इसी क्रम में पुराने ट्रैफिक लॉ में संशोधन की जरूरत बहुत पहले से समझी जा रही थी। वहीं अब जब यह लॉ आ गया है तो इसे फॉलो करने में भी अभी कई दिक्कतें देश भर में आ रही हैं।

Image result for new traffic rules in india related images

देश भर में नए ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने का कार्य हालांकि ट्रैफिक पुलिस लगभग हफ्तेभर करेगी। यह कार्य लोगों में ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान के द्वारा से किया जाएगा।

Image result for new traffic rules in india related images

इस संशोधित नियम का कोई प्रोपर नोटिफिकेशन जारी ना होने के कारण ट्रैफिक पुलिस फिलहाल चालान कैश नहीं बल्कि कोर्ट के नाम का काट रही है। यानि जो भी वाहन चालक बड़े ट्रैफिक नियमों को तोड़ता नज़र आ रहा है उसे जुर्माने की राशि कोर्ट जाकर भरनी होगी।

Image result for new traffic rules in india related images

केंद्र सरकार द्वारा वैसे तो नए ट्रैफिक नियम हर राज्य में लागू किये गए हैं। लेकिन कुछ राज्यों जहाँ कि कांग्रेस की सरकार है मध्यप्रदेश व राजस्थान में इन नियमों को सख्ती से फिलहाल लागू करने से राज्य सरकार मना कर चुकी है।

Image result for new traffic rules in india related images

उनका कहना है कि जुर्माने की राशि नए नियम के अनुसार अत्य़धिक है। यदि व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो वह इतनी भारी राशि मँहगाई के इस दौर में वाहन के कागज़ात छुड़ाने के लिए कहाँ से लेकर आएगा।

Image result for new traffic rules in india related images

कड़े ट्रैफिक नियमों के बीच राज्य सरकार केंद्र सरकार से जुर्माने की राशि पर एक बार फिर विचारने की सलाह देती नजर आयी। बता दें नए ट्रैफिक नियमों में ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, ट्रैफिक जंप करना, गलत दिशा में गाड़ी चलाना पर भारी जुर्माना अब वाहन चालकों की जेब ढ़ीली करेगा।

Image result for new traffic rules in india related images

यह होगी पुराने नियमों पर नए जुर्माने की राशि-

नाबालिक के गाड़ी चलाने पर 25 हजार का जुर्माना, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द के साथ नाबालिक का लाइसेंस 25 साल तक की उम्र तक नहीं बनेगा।

बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने पर 500 से 1500 तक का जुर्माना

दुपहिए पर तीन सवारी बैठाने पर 500 रुपये होगी जुर्माने की राशि

पल्यूशन सर्टिफिकेट ना होने पर 500 रूपये जुर्माना

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 500 से 5 हजार तक का जुर्माना

एमरजेंसी गाड़ियों को साइड ना देने  व शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10 हजार का जुर्माना

सीट बेल्ट ना लगाकर गाड़ी चलाने पर 1हजार का जुर्माना

रेड लाइट जंप करने पर 10 हजार का जुर्माना

गलत दिशा में वाहन चलाने पर 5 हजार का जुर्माना

ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात करने पर 5 हजार का जुर्माना

1 Comment

  1. ट्रैफिक( जाम )के नियमों का पालन न करना , अधिक सवारी , ट्रिपलिंग , हेलमेट का प्रयोग न करना , अधिक तीव्रता से वाहन चलाना आदि प्रकार के कारणों से सड़क सम्बन्धि दुर्घटनाएं होती है ,जिसके रोकथाम के लिए जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है ताकि लोग सड़क सम्बन्धि गलतियां ना करें ।
    (यह एक सराहनीय कदम है)👏👍

Comments are closed.