गणपति बप्पा मोरिया के नारों के साथ महाराष्ट्र में कल विशेष धूम रही। बॉलिवुड सितारों के घर बप्पा का आना हुआ। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर का बॉलिवुड वालों को खास इंतज़ार रहता है। वे हर साल बेसब्री से गणेश चतुर्थी का इंतज़ार करते हैं औऱ खास अंदाज़ में बप्पा को घर लाते हैं। आइए नज़र डालते हैं बप्पा के जन्मदिन आखिर कैसे चमके बॉलिवुड सितारे-
बप्पा के रंग में रंगी शिल्पा
बॉलिवुड सितारों में स्लिम ब्यूटी क्वीन शिल्पा शेट्टी ने कल बप्पा को अपने घर आमंत्रित किया। इसके लिए शिल्पा व उनका परिवार पीले रंग में रंगा दिखा।
खास पलों को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ बप्पा का स्वागत करते तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। वहीं शिल्पा की तस्वीरों को फैंस के ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं।
दमदार सोनाली ने भी किया बप्पा का स्वागत
वहीं बॉलिवुड सितारों में सोनाली बेंद्रे भी कल लाइमलाइट में रहीं।
कैंसर को मात देकर खुशहाल जिंदगी में दमदार एंट्री करने वाली सोनाली बेंद्रे भी कल बप्पा को अपने घर लेकर आयीं।
ड्रामा क्वीन एकता भी चमकीं
बात अब जब बॉलिवुड सितारों की आए और उनमें एकता कपूर का नाम ना आए तो भला यह भी कैसे हो सकता है।
बालाजी टेलीफिल्मस की निर्देशक और निर्माता एकता कपूर ने भी कल बप्पा का स्वागत विशेष अंदाज में किया। ट्वीटर पर फैंस को गणेश चतुर्थी की विशेष शुभकामनाऐं देने के साथ खासा उत्साह बॉलिवुड सितारों में नज़र आया।
विवेक के घर भी पहुंचे बप्पा
बॉलिवुड स्टार विवेक ऑबरॉय भी कल बप्पा का स्वागत करते हुए उन्हें घर लेकर आए।
दिल्ली की कुड़ी का छाया ढ़ोल डांस अंदाज़
अपने अलग अंदाज के लिए निया शर्मा इंटरनेट पर सनसनी क्वीन बनी रहती हैं। वहीं निया ने भी बप्पा का स्वागत अपने खास अंदाज में किया। दिल्ली की कुड़ी निया शर्मा मुंबई में बप्पा का स्वागत दिल्ली के खास अंदाज में किया।
ढ़ोल नगाड़ों की ताल पर थिरकते हुए निया ने बप्पा का स्वागत किया। अपने बिंदास अंदाज के लिए वह दर्शकों के दिल में राज करती हैं। वहीं निया का यह धाकड़ अंदाज भी कल फैंस का दिल जीत गया। अपने बेफ्रिके से ढ़ोल डांस का विडियो निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया।
अक्षय ने दी फैंस को बधाई
May Lord Ganesha remove all obstacles from your life. Wishing you and your family a very #HappyGaneshChaturthi. pic.twitter.com/u19WrGn7nW
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 2, 2019
बॉलिवुड स्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी बप्पा मोरिया के जन्मदिन की बधाईयाँ फैंस को दीं। उन्होंने ट्वीट कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाऐं फैंस को दीं।
चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक भी छाए
बॉलिवुड के चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन वैसे तो अपने चॉकलेटी अंदाज से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक का नाम अक्सर सारा अलि खान के साथ जोड़ा जाता है। माना जाता है कि बॉलिवुड की यह क्यूट जोड़ी आने वाले दिनों में अपने रिलेशनशिप को जरूर स्वीकार करती नज़र आएगी।
वहीं कल कार्तिक आर्यन भी इंटरनेट पर छाये रहे। इस बार वे सारा के साथ नहीं बल्कि बप्पा मोरिया के साथ खास अंदाज में नज़र आए। कार्तिक आर्यन ने बप्पा के जन्मदिन पर बप्पा की मूर्ति के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा कर फैंस का दिल जीता।
फैशन क्वीन सोनम कपूर भी चमकीं

बॉलिवुड फैशन क्वीन सोनम कपूर भी कल बप्पा की खूबसूरत मूर्ति के साथ फैंस को बधाई देती नजर आयीं।
भाईजान सलमान खान का छाया खास अंदाज़
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 2, 2019
इन सब बॉलिवुड सितारों के बीच बॉलिवुड के भाई जान सलमान खान ने भी खास अंदाज में गणेश चतुर्थी का स्वागत किया। फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए सलमान ने फैंस के साथ बप्पा के जन्मदिन का विडियो भी फैंस के साथ साझा किया।