मुंबई में सितारों की जगमगाहट से सजी आइफा अवॉर्ड्स 2019 की खूूूबसूरत शाम

बेहद चर्चित आइफा अवॉर्ड्स के मौके पर कल रात मुंबई में सितारों की शाम सजी। 20 साल के इतिहास में आइफा का आगाज़ इस बार मुंबई यानि सितारों की नगरी में हुआ।

Image result for iifa 2019

बीती शाम बड़े मशहूर सितारों के पैर भी स्टेज की खूबसूरती को बढ़ाते हुए थिरके। वहीं बेहतरीन फिल्मों ने भी अवार्ड्स अपने नाम किये। सितारों से सजी इस रंगीन शाम की यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

https://twitter.com/IIFA/status/1174480191038472192

बेहतरीन एक्टर का अवार्ड जीत बॉलिवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने रंगीन शाम की जगमगाहट को बढ़ाया। यह अवार्ड रणवीर सिंह को फिल्म पदमावत में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया।

https://twitter.com/IIFA/status/1174474323223928836

खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी बेस्ट एक्ट्रेस का स्पेशल अवार्ड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए दिया गया। बेहतरीन फिल्म राजी के लिए यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।

https://twitter.com/IIFA/status/1174486786199801857

हालांकि आइफा अवार्ड्स के तहत अवार्ड्स मिलने की शुरूआत इसी हफ्ते सोमवार से ही हो गयी थी। आयुष्मान खुराना स्टारर साल की बेहतरीन फिल्म अंधाधुन ने 13 अवार्ड अपने नाम कर आइफा में अवार्ड का एक नया रिकॉर्ड सेट किया।

Image result for andhadhun

आइफा अवार्ड्स को होस्ट करने का काम इस बार एक्टर आयुष्मान खुराना ने भाई अपार शक्ति और अर्जून कपूर के साथ अपने बेहतरीन अंदाज़ में किया। बॉलिवुड की कई बड़ी हस्तियों ने आइफा ऑवर्ड्स की खूबसूरती पर चार चांद लगाया।

एक ओर टैलेंटेड एवरग्रीन खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर ठुमकों से दर्शकों का दिल जीता तो दूसरी ओर टैलेंटेड एक्ट्रेस कैट की अदाओं ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अंधाधुंन फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार श्री राम राघवन के नाम रहा। वहीं डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर ईशान खट्टर और बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्ट्रेस चुलबुली सारा अलि खान को चुना गया।

राज़ी फिल्म को साल की बेहतरीन फिल्म चुना गया। उम्दा अभिनेता विकी कोशल को राजी फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर के लिए अवार्ड दिया गया। बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्ट्रेस के अवार्ड से अदिति राव हैदरी को नवाज़ा गया।

Image result for razi

चर्चित फिल्म आमिर खान स्टारर फिल्म थ्री इटियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को भी अवार्ड से नवाजा गया। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड राजकुमार हिरानी के नाम रहा।

Image result for three idiots

बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर का अवार्ड हर्षदीप कौर और विभा सर्राफ को राजी फिल्म के गाने दिलबरो के लिए दिया गया। बेस्ट डांस कोरियोग्राफर का अवार्ड सरोज खान के नाम रहा।

सुरों की सरगम को बरकरार रखते हुए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर अमाल मलिक, गुरू रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह, जैक नाइट को दिया गया। संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत को 10 नोमिनेशन और रणवीर कपूर स्टारर फिल्म संजू को 7 नोमिनेशन मिले।

https://twitter.com/IIFA/status/1174472607128641536

सितारों की जगमगाहट से सजती शाम में विकी कौशल और सारा अलि खान ने भी अपनी पहली पर्फोमेंस  से  स्टेज की खूबसूरती बढ़ाई। प्रीतम चक्रबोर्ती को फिल्म ए दिल् है मुश्किल के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया।

Image result for deepika in iifa

शाम की चमक को बॉलिवुड स्टार जवां दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण के यूनीक फैशन सेंस ने बढ़ाते हुए दर्शकों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा।