सपना चौधरी के नए गाने ‘लुटेरा’ ने लूटा दर्शकों का दिल

हरियाणवी छोरी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नए अंदाज़ में सामने आयीं हैं। रागिनी गाकर स्टेज़ पर जवां दिलों की धड़कनों को धड़काने सपना चौधरी का हाल ही में एक नया गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है

सपना का नया अंदाज़ पंजाबी गाने में दिख रहा है। सपना चौधरी के इस गाने का नाम ‘लुटेरा’ है। गाने का सोशल मीडिया पर आए अभी केवल 1 घंटा ही मात्र हुआ है कि सपना के चाहने वालों के लाइस्क का आँकड़ा 2 हजार के आस पास पहुँच चुका है।

सपना का यह गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सपना चौधरी ने हालांकि इस नए गाने की जानकारी पहले ही फैंस को देकर खुश कर दिया था। इंस्टाग्राम पर भी पॉपुलर सपना चौधरी के 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सपना ने गाने का पोस्टर फैंस के साथ अभी कुछ दिनों पहले ही शेयर किया था।

तभी से फैंस सपना को नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। वहीं 20 सितम्बर यानि आज के दिन दिल थाम कर बैठे दर्शकों का इंतजार एक बेहद की खास अंदाज़ में पूरा हुआ।

अपने अनोखे अंदाज़ और ठुमकों से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना इस नए गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हरियाणवी रागनी सिंगर व स्टेज़ डांसर सपना आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Image result for sapna choudhary hd images wallpaper

स्टेज शॉ से अपनी अलग पहचान बनाते हुए सपना आज बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार मानी जाती हैं। सपना के देसी अंदाज में ठुमके जहाँ पहले साधारण सूट में होते थे। वहीं आज सपना अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। गरीबी के कारण डांस और गाने को अपना प्रोफेशन चुनने वाली सपना आज अपने इसी प्रोफेशन से सातवें आसमान पर हैं।

Image result for sapna choudhary hd images wallpaper

गौरतलब है कि सपना चौधरी पॉपुलैरिटी के जिस मुकाम पर आज पहुँची हैं, वह उनकी तमाम मुश्किलों के बाद हार ना मानने की ही प्रवृति के कारण है। सपना चौधरी हरियाणा से संबंध रखतीं हैं इसलिए वे धाकड़ भी हैं।

Image result for sapna choudhary hd images wallpaper

आए दिन सपना को भीड़ में ऐसे मनचलों का सामना करना पड़ ही जाता है, लेकिन धाकड़ सपना अपने बेबाक अंदाज से ऐसे मनचलों को सबक सिखाने से भी नहीं झिझकतीं। हाल ही में सपना ने अपनी मां से गहरा जुड़ाव होते हुए मां के साथ एक विडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे सपना के फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Image result for sapna choudhary with mother

वहीं सपना के हरियाणवी गाने भले ही कुछ साल पुराने हों आज भी शादियों में धूम मचाने के लिए काफी होते हैं। कामियाबी की बुलंदियों को छू रही सपना चौधरी को असल मायनों में जनता उनके बिग बॉस में आने के बाद से ही जान पायी थी।

Image result for sapna choudhary hd images wallpaper

गौरतलब है कि अभी कुछ महीनों पूर्व ही सपना ने देश की राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी में भी अपनी सदस्यता ली है। सपना को राजनीति में आने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब स्टेज़ शॉ नहीं करेंगी।

Image result for sapna choudhary hd images wallpaper

वहीं फिलहाल लगातार आ रहे अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स के साथ तो सपना दर्शकों का दिल जीतने का काम कर ही रही हैं।