देश में ऑटो सेक्टर धीरे धीरे अब आर्थिक मंदी से उभर रहा है। इसका सीधा प्रभाव अब बाजार में भी दिखने लगा है। ऑटो सेक्टर में हो रहे नए लॉन्च दर्शकों को लुभाने के भरकस प्रयासों में हैं।

हाल ही में बाजार में पॉपुलर ऑटो मोबाइल कंपनी टीवीएस ने अपने पॉपुलर स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। दर्शकों का ध्यान अपने इस नए लॉन्च की ओर खींचते हुए इस नए एडिशन में कुछ बेहतरीन फीचर भी लाए गए हैं। टीवीएस का नया स्कूटर Ntorq 125 का स्पेशल एडिशन है। इसका नाम TVS Ntorq 125 Race Edition रखा गया है।

स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो टीवीएस के इस नए मॉडल में टी शेप एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट के फीचर भी हैं। मॉडल के कीमत की बात करें तो यह एनटॉर्क 125 स्कूटर के स्टैंटर्ड मॉडल से 3 हजार ज्यादा है।

कंपनी ने नए मॉडल में यूनीक कलर स्कीम के भी ऑप्शन ग्राहकों को दिए हैं। स्कूटर में ग्राहकों को पैनल रेड, सिल्वर और ब्लैक कलर मिलता है। स्क्टूर के बेहरतीरन डिजाइन में फ्रंट ऐप्रन और साइड पैनल पर चेक स्टाइल डैकल्स हैं। एनकॉर्ट के इस नए डिजाइन में हैजर्ड लाइट और रेस एडिशन का बैज भी दिया गया है।

टीवीएस इस बार मॉडल में ग्राहकों का कलर के भी बेहतर ऑप्शन दे रहा है। टीवीएस ने अपने इस मॉडल में 8 कलर ऑप्शन ग्राहकों के लिए रखे हैं। इसमें कंपनी की ओर से मॉडल में 3 मैटेलिक 5 मैट फिनिश कलर ग्राहकों को मिलते हैं।

कंपनी की ओर से एनकॉर्ट में 124.8cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 7500rpm पर 9.4hp का पावर और 5500rpm पर 10.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

टीवीएस के इस नए मॉडल का एक बेस्ट और एडवांस फीचर यह है कि यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मिलता है। इस फीचर का लाभ ग्राहकों को स्मार्ट फोन से डायरेक्ट स्कूटर से कनेक्ट करने का बेहरतरीन ऑप्शन मिलेगा।

गौरतलब है कि एनटॉर्क 125 टीवीएस का काफी पॉपुलर स्कूटर है। यह ग्राहकों की स्कूटर में पहली पसंद पर आता है। एनकार्ट की लॉंन्चिंग को अभी लगभग 7 महीने ही बीते हैं। वहीं रिपोर्टस बताती हैं कि कंपनी के इस स्कूटर की 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

वहीं मॉडल की बढ़ती पॉपुलैरिटी ही वजह थी कि कंपनी ने मार्केट में अभी कुछ दिनों पहले भी एनटॉर्क का ड्रम ब्रेक वेरियंट मॉडल भी लॉन्च किया था। इस मॉडल की कीमत 58,552 रूपये रखी गयी थी।

अब बात करते हैं टीवीएस के इस नए मॉडल की प्राइस की तो बताते चलें ग्राहकों को इस मॉडल की रेंज बाजार में 58 हजार से 63 हजार तक की रेंज मिलता है। अपने बेहतरीन फीचर के साथ यह स्कूटर भारतीय बाजारों में ग्राहकों के उपलब्ध है।