अपने बेस्ट फीचर के साथ TVS का नया स्कूटर लुभाएगा ग्राहकों को

देश में ऑटो सेक्टर धीरे धीरे अब आर्थिक मंदी से उभर रहा है। इसका सीधा प्रभाव अब बाजार में भी दिखने लगा है। ऑटो सेक्टर में हो रहे नए लॉन्च दर्शकों को लुभाने के भरकस प्रयासों में हैं।

Image result for tvs ntorq 125

 

हाल ही में बाजार में पॉपुलर ऑटो मोबाइल कंपनी टीवीएस ने अपने पॉपुलर स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। दर्शकों का ध्यान अपने इस नए लॉन्च की ओर खींचते हुए इस नए एडिशन में कुछ बेहतरीन फीचर भी लाए गए हैं। टीवीएस का नया स्कूटर Ntorq 125 का स्पेशल एडिशन है। इसका नाम TVS Ntorq 125 Race Edition रखा गया है।

Image result for tvs ntorq 125

स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो टीवीएस के इस नए मॉडल में टी शेप  एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट के फीचर भी हैं। मॉडल के कीमत की बात करें तो  यह एनटॉर्क 125 स्कूटर के स्टैंटर्ड मॉडल से 3 हजार ज्यादा है।

Image result for tvs ntorq 125

कंपनी ने नए मॉडल में यूनीक कलर स्कीम के भी ऑप्शन ग्राहकों को दिए हैं। स्कूटर में ग्राहकों को पैनल रेड, सिल्वर और ब्लैक कलर मिलता है। स्क्टूर के बेहरतीरन डिजाइन में फ्रंट ऐप्रन और साइड पैनल पर चेक स्टाइल डैकल्स हैं। एनकॉर्ट के इस नए डिजाइन में हैजर्ड लाइट  और रेस एडिशन का बैज भी दिया गया है।

Image result for tvs ntorq 125

टीवीएस इस बार मॉडल में ग्राहकों का कलर के भी बेहतर ऑप्शन दे रहा है। टीवीएस ने अपने इस मॉडल में 8 कलर ऑप्शन ग्राहकों के लिए रखे हैं। इसमें कंपनी की ओर से मॉडल में 3  मैटेलिक 5 मैट फिनिश कलर ग्राहकों को मिलते हैं।

Image result for tvs ntorq 125

कंपनी की ओर से एनकॉर्ट में 124.8cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 7500rpm पर 9.4hp का पावर और 5500rpm पर 10.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

Image result for tvs ntorq 125

टीवीएस के इस नए मॉडल का एक बेस्ट और एडवांस फीचर यह है कि यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मिलता है। इस फीचर का लाभ ग्राहकों को स्मार्ट फोन से डायरेक्ट स्कूटर से कनेक्ट करने का बेहरतरीन ऑप्शन मिलेगा।

Image result for tvs ntorq 125

गौरतलब है कि एनटॉर्क 125 टीवीएस का काफी पॉपुलर स्कूटर है। यह ग्राहकों की स्कूटर में पहली पसंद पर आता है। एनकार्ट की लॉंन्चिंग को अभी लगभग 7 महीने ही बीते हैं। वहीं रिपोर्टस बताती हैं कि  कंपनी के इस स्कूटर की 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

Image result for tvs ntorq 125

वहीं मॉडल की बढ़ती पॉपुलैरिटी ही वजह थी कि कंपनी ने मार्केट में अभी कुछ दिनों पहले भी एनटॉर्क का ड्रम ब्रेक वेरियंट मॉडल भी लॉन्च किया था। इस मॉडल की कीमत 58,552 रूपये रखी गयी थी।

Image result for tvs ntorq 125

अब बात करते हैं टीवीएस के इस नए मॉडल की प्राइस की तो बताते चलें ग्राहकों को इस मॉडल की रेंज बाजार में 58 हजार से 63 हजार तक की रेंज मिलता है। अपने बेहतरीन फीचर के साथ यह स्कूटर भारतीय बाजारों में ग्राहकों के उपलब्ध है।