Asus अपने स्मार्ट गेमिंग फोन की लॉन्चिंग आज भारत में करने जा रहा है। यानि वे ग्राहक जो काफी समय से मार्केट में एक अच्छा स्मार्टफोन गेमिंग के लिए ढूंढ़ रहे थे उनका बड़ा इंतजार खत्म हुआ।

बात अगर Asus के बेहतरीन फीचर की करें तो Asus अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बेस्ट गेमिंग फीचर ही फोन में दे रहा है। भारत में फोन का लॉन्च इवेंट साढ़े 12 बजे का आज रहेगा।

बताते चलें कि Asus rog phone 2 भारत से पहले चीन में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन का टीजर पहले ही ऑनलाइट शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लाया जा चुका है।
फोन के फीचर के बारे में बात करें तो रिपोर्टस के मुताबिक फोन में one plus 7 pro से भी बेहतर 120Hz डिसप्ले का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्ट गेमिंग फोन को प्रीमियम रेंज में लॉन्च करने की बात भी सामने आ रही है।
![]()
लॉन्चिंग के बाद इस स्मार्ट फोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि Asus ने इंटरनेशनल मार्केट में ROG PHONE 2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। स्मार्ट गेमिंग फोन Asus के आज लॉन्च होने वाली स्पेशल फीचर की बात करें तो इसमें गेम लवर्स को फोन में Snapdragon 855 plus का ऑपरेटर मिलेगा।

जिसकी क्वॉल्ड स्पीड 2.9ghz होगी। फोन में ग्राहकों को 12 gb की रैम के साथ 512gb UFS 3.0 स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। Asus के बेहतरीन फीचर में यह फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।

जिसमें DTS:X Ultra support भी है। Asus का यह फोन एंड्रॉइड पाई बेस्ड ROG UI पर ऑपरेट होगा। फोन में प्राइमरी कैमरा जिसका की सबसे ज्यादा ग्राहकों को फर्क पड़ता है, भी 48 मेगापिक्सल का मिलता है।

दूसरा वाइड एंगल कैमरा 13 मेगापिक्सल का फोन में रहेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, WIFI 802, WIFI DIRECT, NFC, 3.5mm headphone jack और blutooth 5.0 sensors हैं।
![]()
सिक्योरिटी के लिए फोन में एडवांस फीचर के तौर पर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके साथ ही बताते चलें कि यह फोन जायरोस्कोप और अल्ट्रासोनिक सेंसर के साथ आता है।

बैटरी जो कि किसी भी फोन में महत्वपर्ण फीचर के तौर पर देखा जाता है, फोन में 6000mAh की बैटरी ग्राहकों को मिलेगी। बेहतरीन बैटरी बैक अप के साथ फोन quick Charge 4.0 fast charging support के साथ आती है।

इसके अलावा फोन में gorilla glass 6 का प्रोटेक्शन भी ग्राहकों को मिलता है। फोन के डिस्पले स्क्रीन के साइज की बात करें तो 6.59 inch full hd plus AMOLED डिसप्ले ग्राहकों को फोन में मिलती है। इसके साथ गेम लवर्स के लिए Asus का यह स्मार्ट गेमिंग फोन एक बेहतरीन ऑप्शन होने वाला है।