‘हाउडी मोदी’ प्रोगाम में चमके मोदी

Indian Prime Minister Narendra Modi (L) and US President Donald Trump speak during a bilateral meeting in Biarritz, south-west France on August 26, 2019, on the third day of the annual G7 Summit. (Photo by Nicholas Kamm / AFP) (Photo credit should read NICHOLAS KAMM/AFP/Getty Images)

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अपने अमेरिकी दौरे पर हैं। बीते रविवार रात ‘हाउडी मोदी’ नाम का शानदार और भव्य कार्यक्रम भी मोदी के स्वागत में अमेरिका में हुआ।

Image result for modi

अमेरिका के फुटबॉल स्टेडियम एनआरजी में रात भव्य कार्यक्रम में 50 हजार भारतीयों ने शिरकत की। अमेरिका में हुए इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गयी जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्टेज़ की ओऱ बढ़े।

Image result for howdy modi program stadium name

यह अमेरिका और भारत के इतिहास में पहली बार रहा कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार का भव्य सामारोह अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी में रहा। यह अवसर था  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंति का। हालांकि देश भर में यह विशेष अवसर आने वाले 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

Image result for howdy modi program stadium name

भारतीय समयानुसार देर रात 10 बजे के बाद टेलीविजन पर कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अमेरिका में रह रहे भारतीयों से खचाखच भरा स्टेडियम मोदी के स्वागत में मोदी-मोदी की ललकार के स्वरों से गूंज उठा।

Image result for howdy modi program stadium name

कार्यक्रम की शुरूआत में भारतीय संस्कृति को दर्शाते कुछ संगीत व नृत्य कार्यक्रमों की झलकियाँ भी विशेष रहीं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर ऱखे गए इस कार्यक्रम में गाँधी जी की कुछ विशेष बातें भी कार्यक्रम में ऱखी गयीं।

Image result for howdy modi program stadium name

कार्यक्रम की ऐतिहासिक व रोचक झलकियों में पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की। कैमरे की निगाहें जैसे ही मोदी की ओर पड़ी भारतीयों से भरा स्टेडियम एकाएक मोदी के नारों से गूंज उठा।

Image result for modi

उन्होंने स्टेज़ पर पहुँच कर विशेष लोगों से हाथ मिलाया व मुलाकात की। उसके कुछ समय बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने भी कार्यक्रम में दस्तक दी। कार्यक्रम की खूबसूरत तस्वीरों में मोदी-ट्रंप साथ साथ कदम मिलाते हुए चले।

स्टेज पर पहुंच कर मोदी ने अपने अनोखे अंदाज़ में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का परिचय करवाया। ट्रंप ने भी भारतीयों को संबोधित करते हुए अमेरिका में भारतीयों की महत्ता की बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक बेहतरीन नेता हैं और उनके नेतृत्व में एक अलग खूबसूरत भारत का निर्माण हो रहा है।

Image result for howdy modi program stadium name

भारत से दोस्ताने रिश्तों को मजबूती देने के लिए ट्रंप ने बताया कि दोनों देश जल्द ही रक्षा सौदों में एक साथ आऐंगे। वहीं नवम्बर में दोनों देशों का सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ भी संपन्न होगा। भारत को दोस्ताने दृष्टि से देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूती देना चाहते हैं।

Image result for howdy modi program stadium name

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी 50 हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए भारतीयों को हौंसलों को बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने हाउडी मोदी जिसका कि मतलब होता है आप कैसे हैं का जवाब भी बेहद खूबसूरती से स्टेडियम में रखा।

Image result for howdy modi program stadium name

उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक देश होने की महत्ता को स्वीकारते हुए आठ भाषाओं में अपना उत्तर दिया। वे कहते हैं कि उनके कार्यों की पहचान अकेले उनसे नहीं बल्कि 130 करोड़ भारतीयों से ही है। वे देश को धीमे विकास नहीं बल्कि समग्र रूप में देखते हुए निश्चित समाधानों से ही बेहतर भारत बनाना चाहते हैं।

Image result for modi

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में देश की बड़े मुद्दों कश्मीर के आर्टिकल 370, पाकिस्तान, भारत की भाषाओं, अर्थव्यवस्था पर ही अपनी बात रखी। यह प्रधानमंत्री मोदी की सात दिवसीय यात्रा का दूसरा दिन था।

आगे के दिनों में भी प्रधानमंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर, राष्ट्रीय गौरव हासिल करेंगे।