चटोरों के ज़ायके का स्वाद बरकरार रखते हुए आज हम एक बार फिर राजधानी में वापिस लौट आए हैं। दिल्ली के कुछ फेमस फूड कॉर्नर और फेमस स्ट्रीट फूड का जिक्र तो हम आपसे पहले भी कर चुके हैं। लेकिन आज हम दिल्ली में कुछ यूनिक फूड के कॉन्सेप्ट पर आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

स्ट्रीट फूड में गोल गप्पे की बात हो या चाट की, गली-गली में स्वाद का जायका सजता है। वहीं हमारे फूडी स्वाद के जायके में कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम दिल्ली के कुछ ऐसे फूड कॉर्नर का जिक्र आपसे करेंगे जहाँ स्वाद के अनोखे जायके नए कॉन्सेप्ट के साथ सजते हैं।

साउथ एक्सटेंसन में समोसों की वैराइटी लुभाएगी चटोरों के जायके कोः

राजधानी दिल्ली की जगह साउथ एक्सटेंसन से तो आप परिचित ही होगें। शॉपिंग और फूड के बेहतर ऑप्शन के लिए जाने जाने वाली इस जगह पर ही समोसों की एक शॉप अपने अलग जायके का स्वाद देने के लिए फेमस है। इस शॉप का नाम है सैसी समोसा।
समोसे के दीवाने लोगों के लिए यह एक अच्छी फूड प्लेस हो सकती है। यहाँ समोसे की अलग-अलग वैराइटी में आपको पास्ता समोसा, कॉर्न चीज़ समोसा, चॉकलेट समोसा, मंचूरियन समोसा, पिज्जा समोसा, मैक्रोनी समोसे के बेहरतीन ऑप्शन मिलते हैं।
![]()
स्वाद के जायके में कुछ अलग हटकर ट्राय करना चाहते हैं तो समोसों की इन वैराइटी का स्वाद चखना तो एक बार बनता है। और तो और स्वाद के जायकों में समोसे की यह प्लेट यहाँ किफायती दामों पर ही बिकती है। केवल 25 रुपये के आस-पास यहाँ समोसों की अलग अलग वैरायिटी ग्राहकों को लुभाती है।

गोल गप्पे में स्वाद का अलग अंदाज बनाएगा दीवानाः
आपने गोल गप्पे के स्वाद भी अपनी घर के आस-पास फेमस गलियों में लिए ही होंगे। गोलगप्पे में आलू-छोले के साथ लाल-हरी चटनी और पुदीने-इमली के ठंडे पानी के चटकारे आपने खूब भरे होंगे।

लेकिन राजधानी में आपको गोलगप्पे में भी अलग जायके के ऑप्शन मिलते हैं। दिल्ली के विकासपुरी इलाके में सोशल फूडी इनसाइड नाम से फेमस फूड स्टॉल में आपको यूनिक फूड का ऑप्शन मिलता है।

गोल गप्पे की अलग वैराइटी में आपको यहाँ चॉकलेट गोलगप्पे, बटर चिकन, कीमा गोलगप्पे, पिज्जा गोलगप्पे के बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं। फूड स्टॉल में आपको बर्गर, मोमोज़, सैन्डविच, पास्ता, कबाब, रोल औऱ फ्राइस के अलग अंदाज में स्वाद मिलते हैं।

नॉर्मल जंक फूड को अलग अंदाज़ में पेश करने के स्टॉल का अंदाज फेमस है। यहाँ दूर-दूर से लोग स्वाद के जायके लेने आते हैं। अगर आप भी स्वाद में कुछ अलग ट्राय करने का सोच रहे हैं तो यहाँ आ सकते हैं।

डोसे का अनोखा स्वाद लाएगा मुंह में पानी
चटपटे क्रिस्पी डोसे के दीवाने तो आप भी होंगे। वहीं आपने डोसों में अलग-अलग वैराइटी में प्लेन डोसा, मसाला डोसा, अनियन डोसा और पनीर डोसे के स्वाद लिए ही होगें।

राजधानी दिल्ली में एक स्टॉल ऐसी भी है जहाँ डोसों की 131 वैरायिटी मिलती हैं। डोसे को सर्व करने का अंदाज भी मन में मोह लेता है। जेल रोड पर एम डोसा नाम की फूड स्टॉल में स्वाद के अनोखे जायके सजते हैं। डोसे की अलग-अलग वैरायिटी में आपको पिज्जा डोसा, चीज़ डोसा जैसे बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं।
शिवानी कोटनाला