टीवी के हॉट बैचलर और संस्कारी बहू का होगा बिगबॉस 13 में आगाज़

कलर्स टीवी के चर्चित शॉ बिगबॉस के लिए दर्शकों का बेसब्री से इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। जल्द ही श़ॉ का आगाज़ टेलीविजन पर होने भी वाला है। गौरतलब है कि बिग बॉस का सीजन 13, 29 सितम्बर को दर्शकों के बीच होगा।

Image result for bigg boss 13

वहीं शॉ से जुड़ी खबरों को पाने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। बताया जा रहा है कि हर बार की तरह शॉ इस बार कुछ हट कर होगा। यहाँ कंटेस्टेंट की नोंक-झोंक तो दर्शकों का ध्यान खींचेगी ही साथ ही इस बार शॉ में टीवी के जाने माने सितारे ही नजर आने वाले हैं।

Image result for bigg boss 13

कभी तकरार तो कभी प्यार वाले इस शॉ में हर बार की तरह दर्शकों को गुदगुदाने का काम भी सितारे बखूबी करेंगे। शॉ के लिए तो दर्शक बेसब्र हैं ही साथ ही अभी भी कंटेस्टेंट को लेकर भी कुछ नाम साफ नहीं हो पाए हैं।

Image result for aditya narayan

हालांकि टेलीविजन के कुछ जाने माने सितारों जैसे सुरभी ज्योति, करन वाही, आदित्य नारायण के नाम ही शॉ के लिए सामने आए हैं। शॉ में और किन-किन सितारों को दर्शक देख पाएंगे इसके लिए तो 29 सितम्बर तक का इंतजार करना ही पड़ेगा।

Image result for bigg boss 13

शॉ के कंटेस्टेंट से जुड़े दो प्रोमो दर्शकों के बीच आ चुके हैं। इन दो प्रोमो में जहाँ पहले प्रोमो में टीवी के हॉट बैचलर के शॉ में आने की बात पक्की हो रही है। वहीं दूसरे प्रोमो में टीवी की संस्कारी बहू के भी आने की चर्चा है। भले ही इन दोनो प्रोमो में कंटेस्टेंट के चेहरे ना दिखाए गए हों, लेकिन होशियार दर्शकों की नजरें अपने इन चहेते टीवी सितारों को पहचान ही लिया है।

Image result for bigg boss 13

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 के इन दोनों ही प्रोमो को लेकर चर्चा लगातार बनी हुई है। दर्शकों द्वारा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टीवी के हॉट बैचलर में सिद्धार्थ शुक्ला और संस्कारी बहू और कोई नहीं बल्कि टीवी की गोपी बहू देवोलिना ही हैं।

Image result for gopi bahu

टीवी की संस्कारी बहू का परिचय विकास गुप्ता प्रोमो में दर्शकों को देते नजर आ रहे हैं। वह कहते भी हैं कि यह संस्कारी बहू टीवी पर जैसी दिखती हैं वैसी बिल्कुल नहीं हैं। इतना ही नहीं शो के प्रोमो में फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी कहती नजर आ रही हैं कि देवोलिना शॉ में आग लगा देंगी।

Image result for bigg boss 13

इसलिए दर्शकों के लिए देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस में संस्कारी गोपी बहू देवोलिना अपने क्या जलवे दिखाती हैं। शॉ में दर्शकों को मशहूर टीवी एक्टर चंकी पांडे भी अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे।

Image result for bigg boss 13

शॉ को आने में अभी भी 1 हफ्ते का समय बाकि है। कंटेस्टेंट को लेकर टीवी के कौन से बड़े नाम सामने आते हैं इसके लिए तो दर्शकों को दिल थाम कर बैठना ही होगा।

Image result for bigg boss fight

बिगबॉस के नए कॉन्सेप्ट को लेकर यह अटकलें भी तेज हैं कि शो में इस बार फीमेल बिग बॉस की आवाज़ भी दर्शकों को सुनने को मिलेगी।

Image result for bigg boss fight

गौरतलब है कि हर बार शॉ में मेल बिग बॉस की ही आवाज़ कंटेस्टेंट को दिशा-निर्देश देते नज़र आते थे, वहीं इस बार यह कार्य लेडी बिग बॉस करने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बिगबॉस का यह सीजन दर्शकों को किस अंदाज में रोमांचित करेगा।