सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड महानायक अमिताभ के नाम

LONDON, ENGLAND - JUNE 16: Amitabh Bachchan arrives at the World Premiere of Raavan at the BFI Southbank on June 16, 2010 in London, England. (Photo by Gareth Cattermole/Getty Images)

सदी के महानायक और बॉलिवुड के शहंशाह अभिताभ बच्चन जी को जल्द ही दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। करोडों लोगों के दिलों में राज करने वाले महानायक अमिताभ जल्द ही अपने बॉलिवुड करियर के 50 साल पूरे करने वाले हैं।

Related image

बॉलिवुड को मिले इस नायाब हीरे की चमक अब जल्द ही सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहब फाल्के अवार्ड से जगमगाएगी। बीते मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि बॉलिवुड शहंशाह को दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया है।

अपने समय के एंग्री यंग मैन की छवि लेकर उभरे महानायक को रोमांस, एक्शन और एक्टिंग का किंग कहा जाता था। उनकी बेहतरीन फिल्मों के डॉयलोग आज भी लोगों की जुबान पर छाए रहते हैँ।

Image result for amitabh bacchan

भारतीय सिनेमा को अपने 50 साल देने वाले यह अभिनेता अपने  लाजवाब अभिनय और दमदार आवाज़ की बदौलत ही बॉलिवुड में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं। कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन शॉ में महानायक की आवाज़ का जादू आज भी हर घर में चलता है।

Image result for kaun banega karodpati

हिंदी सिनेमा में विशेष रूची रखते हुए मिडिल क्लास फैमिली से आते महानायक की पसंद लेजेंड्री फिल्म स्टार दिलीप कुमार थे। दिलीप कुमार के दिलकश अंदाज के दीवाने महानायक को साल 1969 में पहली फिल्म मिली थी। यह फिल्म थी ‘सात हिंदुस्तानी’। हालांकि फिल्मी पर्दे पर कदम ऱखने का यह पहला फैसला महानायक के लिए बहुत बेहतर साबित न हुआ।

Image result for saat hindustani

लेकिन हिंदी सिनेमा में कार्य करने की विशेष रूची के चलते ही महानायक की फिल्म जंजीर दर्शकों के सामने आई। बताते चलें कि महानायक अमिताभ बच्चन को मिली यह फिल्म उनके करियर को मोड़ देते हुए एक बड़ी फिल्म उनके लिए साबित हुई थी।

Image result for zanjeer

दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाने के इस दौर में नायक को कई फिल्म फेयर अवार्ड भी समय की रफ्तार के साथ मिलने लगे। करियर की ऊँचाईयों को छूते अभिताभ की जिंदगी में फिल्म कुली ने भी दिलचस्प मोड़ दिया।

Image result for coolie amitabh bachchan

बताया जाता है कि फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान महानायक को गंभीर चोट लग गयी थी। यह चोट इतनी गंभीर थी कि महानायक मौत की कगार पर खड़े थे। लेकिन यह भारतीय जनता का अपने चहेते स्टार के लिए अनोखा प्यार और दुआऐं ही कही जा सकती हैं, कि महानायक बेहतर हुए और अपने पुराने अंदाज को बरकरार रखते हुए दर्शकों के दिलों में छाए रहे।

Image result for amitabh bacchan

समय के साथ नए-नए कलाकारों की फिल्म जगत में एंट्री ने भी महानायक को फीका ना पड़ने दिया।

Image result for paa movie

वे सदी के महानायक बन कर उभरे। पहले जवानी में वे दर्शकों के एंग्री यंग मैन बने वहीं उम्र ढ़लने के साथ-साथ उन्होंने अपनी अलग पहचान भी स्थापित की। पा जैसी फिल्म में महानायक ने एक बेहद जुदा किरदार निभाय़ा।

Image result for pink movie

दर्शकों से महानायक को इस किरदार के लिए भरपूर सराहनाऐं भी मिलीं। हाल ही में आई पिंक फिल्म में भी अमिताभ बच्चन के किरदार को सराहा गया। वे लगातार अपने फिल्मी करियर को समय के साथ नए दिशाऐं दे रहे हैं।

Image result for amitabh bacchan

आने वाली फिल्मों की बात करें तो महानायक जल्द ही ब्रहास्त्र में नज़र आय़ेगें। दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने की बात ही दर्शकों के दिलों में महानायक को अलग जगह देती है। वहीं महानायक ने भी खुशी के आँसुओं से खुद को मिले इस अनोखे सम्मान के लिए भारतीय जनता को अपना आभार व्यक्त किया है।