बॉलिवुड दीवा करीना-प्रियंका का छलका एक-दूसरे के लिए प्यार

हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलिवुड ब्यूटीज़ के तड़के वाला विडियो खूब वायरल हो रहा है। यह विडिया बॉलिवुड क्वीन करीन कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा का है। विडियो टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है।

Image result for priyanka with kareena

इस विडियो को अब तक लाइक्स फैंस के मिल चुके हैं। बता दें यह विडिया हाल ही में डांस इंडिया डांस शॉ में पहुँची प्रियंका चोपड़ा का करीना कपूर खान के साथ मस्ती का है। दोनो एक्ट्रेस का यह मस्ती भरा अंदाज़ दर्शकों को भा रहा है।

Image result for priyanka with kareena

गौरतलब है कि शादी के बाद प्रियंका चोपडा एक बार फिर बॉलिवुड में एंट्री के लिए तैयार है। प्रियंका चोपड़ा की बॉलिवुड में धमाकेदार वापिसी सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक से होने वाली है।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में ही हैं और अपने आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए इवेंट्स प्रोग्राम में शामिल भी हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म के कोस्टार फरहान अख्तर के साथ हाल ही में ‘डांस इंडिया डांस’ के मंच पर पहुँची।

Image result for priyanka with kareena

यह शॉ बॉलिवुड दीवा करीना कपूर खान द्वारा जज किया जा रहा है। यहाँ पहुँची पीसी करीना कपूर को देख बेहद खुश हुईं। और उन्होंने अपनी दोस्त करीना के साथ शॉ में खूब मस्ती भी की।

Image result for priyanka in dance india dance

इसी मस्ती के कुछ विडियो क्लिपस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये। बता दें कि टीवी डांस रियलिटी शॉ डांस इंडिया डांस जल्द ही खत्म होने वाला है।

Image result for dance india dance

इसी शॉ के फिनाले वाले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा नज़र आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान का यह विडियो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बात अगर विडियो की करें तो दोनो एक्ट्रेस एक-दूसरे को किस करने के दोस्ताना अंदाज में नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने यह विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते ही इस पर कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में प्रियंका ने शॉ में उनके द्वारा की गयी मस्ती का जिक्र किया है।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जॉनस को लेकर भी बात कही जो सुर्खियों में रही। पिता अशोक के बेहद करीब रहने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जॉनस में अपने पिता की ही छवि देखती हैं।

अपने से उम्र में लगभग 10 साल छोटे निक जॉनस के साथ प्रियंका को शादी के शुरूआती दौर में काफी ट्रोल भी किया गया। पर इन सब से अलग प्रियंका ने अपने पति निक जॉनस के साथ खूबसूरत जिंदगी का स्वागत किया।

प्रियंका अक्सर अपने पति निक जॉनस के साथ रोमांटिक पल बिताते तस्वीरों में नजर आती हैं। पति के बर्थडे पर प्रियंका ने निक के लिए एक बेहद प्यार भरा नोट भी लिखा था। प्रियंका की शादी के बाद बॉलिवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में प्रियंका के कोस्टार फरहान अख्तर हैं। रियल स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की भरपूर सराहना मिली थी। अपने फेमस स्टार प्रियंका चोपड़ा को फिल्मी पर्दे पर वापिसी के लिए दर्शक दिल थाम कर फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।