स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शॉ कसौटी जिंदगी की सीजन 2 एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। टीआरपी की रेस में टॉप 5 में रहने वाले बालाजी टेलीफिल्मस का यह शॉ जल्द ही नई कोमोलिका की एंट्री करवाने वाला है।

हालांकि शॉ की टीआरपी पिछले कुछ समय से नई कोमो के लिए ही लगातार बढ़ रही थी। दर्शकों के इस लोकप्रिय शॉ में नई कोमोलिका का किरदार कौन निभाएगा यह बात काफी समय से सस्पेंस ही बनी हुई थी। लेकिन पॉपुलर टीवी श़ॉ को आखिरकार उनकी कोमोलिका मिल ही गयी।

ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए शॉ के दर्शकों को बता दें कि शॉ में फेमस कोमो का किरदार पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ द्वारा निभाया जाएगा।
साल 2003 में बालाजी टेलीफिल्मस के ही पॉपुलर शॉ कहीं तो होगा में कसिस का किरदार निभा आमना ने दर्शकों का दिल जीता था। बताते चलें कि कोमोलिका के किरदार में आमना की एंट्री जल्द ही शॉ में हो सकती है।

वहीं 6 सालों तक टेलीविजन इंडस्ट्री से ब्रेक लेने के बाद आमना दर्शकों को एक अलग ही अवतार में नजर आने वाली हैं। आमना शरीफ के पॉपलर शॉ कहीं तो होगा में उन्होंने शॉ की लीड नायिका का किरदार निभाया था।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू ने भी माना कोमोलिका का चर्चित किरदारा उनके लिए चैलेंजिग होने वाला है। टेलीविजन में पॉजिटिव किरदार निभाने के बाद कोमेलिका का चर्चित नेगेटिव किरदार निभाना आमना के लिए बिल्कुल नया होगा।
वे मानती हैं कि वे हमेशा से चाहती थीं कि उनके फैंस उन्हें नए रूप से देखें, वहीं कोमोलिका का किरदार ही वह किरदार होगा जिससे उनके असल अभिनय से दर्शक परिचित हो सकेंगे।

गौरतलब है कि एकता कपूर के इस चर्चित टीवी शॉ में पहले कोमोलिका का किरदार पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हीना खान द्वारा निभाया जा रहा था।
कोमोलिका का किरदार भले ही श़ॉ में नेगेटिव हो लेकिन कोमोलिका के ग्लैमर और दिलचस्प अंदाज से शॉ की टीआरपी हमेंशा आगे ही रही।

पिछले कुछ समय से कोमोलिका का किरदार शॉ से गायब था वहीं शॉ की कहानी में प्रेरणा-अनुराग और मिस्टर बजाज के बीच का लव ट्रांइगल ही दिखाया जा रहा था।

कसौटी जिंदगी की के इस पॉपुलर शॉ में कोमोलिका का किरदार ही शॉ की पॉपुलैरिटी का बड़ा कारण था, वहीं जब कोमोलिका के किरदार को शॉ से कुछ समय के लिए हटा दिया गया तो दर्शकों की दिलचस्पी भी शॉ के प्रति कुछ कम हो चली थी।
पिछले कुछ समय से शॉ में कोमोलिका की एंट्री के लिए दर्शक बेताब थे। शॉ में दर्शक हीना खान को ही वापिस देखना चाहते थे, लेकिन हीना खान के फिल्म को लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स के बाद उनकी शॉ में वापिसी ना होने पर तो मुहर लग गयी थी।

श़ॉ में कोमोलिका के किरदार के लिए पहले जहाँ गौहर खान, करिश्मा तन्ना, मधुरिमा तुली, जैस्मीन भसीन, सनाया ईरानी, क्रिस्टल डिसूजा जैसे चर्चित कलाकारों के नाम में सुर्खियों में बने हुए थे।
हालांकि शॉ की डायरेक्टर एकता कपूर ने आमना का नाम कोमोलिका किरदार के लिए ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। आमना शरीफ ही शॉ की नई कोमो होंगी, इस बात की मोहर खुद आमना अपने हालिया इंटरव्यू से ही लग चुकी है।