भारत में मोबाइल की पॉपुलर कंपनी रेडमी ने नया फॉन लॉन्च किया है। ग्राहकों के बजट के साथ बेस्ट क्वालिटी देते हुए रेडमी ने अपना नया वैरिएंट रेडमी 8a को लॉन्च किया है।

भारत में बड़ा बाजार कवर करते हुए अक्सर रेडमी की पेशकश ग्राहकों के दिल जीतने की रहती है। कम बजट में स्मार्ट फोन की चाह ऱखने वाले ग्राहकों के लिए रेडमी एक पसंदीदा कंपनी काफी समय से रही है।

रेडमी के फोन को भारतीय ग्राहकों द्वारा ना सिर्फ पसंद किया जाता है बल्कि इसकी ब्रिकी भी टॉप लेवल पर रहती है। भारतीय ग्राहकों की हमेशा से कम बजट में स्मार्ट फोन लेने की चाह को ध्यान में रखते हुए रेडमी का नया वैरिएंट रेडमी 8a बाजार में आया है।

वैसे तो हर किसी की चाह होती है कि वह केवल 10 हजार के खर्च मात्र में ही एक अच्छा स्मार्ट फोन खरीद ले। ऐसे में रेडमी ही भारत में टॉप ब्रैंड में से एक है जो अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्रयोग करता रहता है।

हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी 8A ग्राहकों को 7 हजार से भी कम कीमत पर मिल रहा है। यह ग्राहकों के लिए कम बजट में स्मार्ट फोन की एक बेहतरीन पेशकश रेडमी की है।

5000MAH बैटरी कैपेसिटी के साथ रेडमी का यह नया वैरिएंट अब अपने ग्राहकों को लुभाएगा। स्मार्ट फोन रेडमी 8A के फीचर की करें तो रेडमी अपने इस कम बजट स्मार्ट फोन में ग्राहकों को फास्ट बैटरी चार्जिंग की सुविधा दे रहा है।

माना जा रहा है कि चीन की कंपनी शियोमी द्वारा लॉन्च इस फोन का मुकाबला बाजार में रियल मी C2 और सैमसंग गैलेक्सी M10 से होगा। कंपनी का यह दावा है कि 7 हजार से कम कीमत में ग्राहकों के लिए यह इस बजट का बेहतर मॉडल होगा।

बताते चलें कि रेडमी 8A का यह स्मार्टफोन कंपनी ने दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। दोनों ही वैरिएंट अलग-अलग स्टोरेज कैपेसिटी के हैं। पहले वैरिएंट में ग्राहकों को 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जबकि दूसरे वैरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

2GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत ग्राहकों को 6499 पड़ेगी जबकि 3GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 6999 पड़ेगी। इन दोनों ही वैरिएंट की लॉन्चिंग के बाद बिक्री की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट ग्राहक एमआई स्टोर से 30 सितम्बर से खरीद पाएंगे। ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर फ्लिपकार्ट पर दोनो वैरिएंट 29 सितम्बर से ही मौजूद रहेंगे।
![]()
पिक्चक क्वालिटी की बात अगर इन वैरिएंट में की जाए तो रेडमी 8A में SONY IMX 363 सेंसर का 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जो कि 1.8लेंस के साथ आएगा।

वहीं बात अगर फोन के फ्रंट कैमरे की करें तो यह 8 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे फीचर भी ग्राहकों को मिलेंगे।

रेडमी 8A की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे जरूररत पड़ने पर 512 जीबी तक भी बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी विकल्पों की बात करें तो रेडमी इस वैरिएंट में ग्राहकों को फिंगरप्रिंट सेंसर भी प्रोवाइड करता है।

फोन में 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और यह 439 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ ही रेडमी की ओर से रेडमी 8 को भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Nice one