बॉलिवुड के भाईजान एक बार फिर से अपनी दबंगई शुरू करने वाले हैं। बॉलिवुड के फेमस चुलबुल पांडे का मस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गौरतलब है कि दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दंबग 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ना सिर्फ फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है बल्कि बहुत जल्द ही यह दर्शकों के बीच भी होगी।

इन दिनों बॉलिवुड टॉप स्टार सलमान खान का शॉ बिगबॉस जहाँ ऑनईयर होकर सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 के टीजर-पोस्टर भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
Hello! My name is Chulbul Pandey.
Nice to meet you! #Dabangg3WithChulbulPandeyhttps://t.co/veZjWKAwyp @arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 1, 2019
दिलचस्प बात यह है कि दबंग फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म का प्रमोशन एक अलग अंदाज में किया जा रहा है। चुलबुल पांडे की चुलबुली छवि लिए सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने ट्वीटर अकाउंट का नाम भी बदल दिया है। सलमान खान का ट्वीटर अकाउंट अब चुलबुल पांडे के नाम से चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म में सलमान खान द्वारा निभाए गए किरदार चुलबुल पांडे का एक अलग ही अंदाज है। जो दर्शकों में रच-बस गया है। सलमान का यही अंदाज उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान देने का काम भी करता है।
![]()
फिल्म के प्रमोशन के बेहद जुदा अंदाज में ना सिर्फ सलमान का ट्वीटर अकाउंट शामिल है बल्कि फिल्म का टीजर भी इसका एक हिस्सा है। हाल ही में रिलीज़ हुआ दबंग 3 का टीज़र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस टीजर की खास बात यह है कि इसमें सलमान ने एक बात की ओर इशारा कर दिया है। वह यह कि फिल्म के प्रमोशन का काम वे सलमान खान रहकर नहीं बल्कि चुलबुल पांडे बन कर करेंगे। यानि दंबग के चुलबुल पांडे अपन चुलबुले अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। आँखों में काला चश्मा लगाए पुलिस की वर्दी पहने चुलबुल पांडे ही फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

फिल्म की बात करें तो फिल्म फेमस डायरेक्टर प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के किरदार पहले वाले ही रहेंगे। फिल्म में इस बार दो एक्ट्रेस लीड रोल प्ले करेंगी।

चुलबुल पांडे की पत्नी का किरदार तो बॉलिवुड की हसीना सोनाक्षी सिन्हा ही निभाऐंगी लेकिन इस बार कहानी के हिसाब से यंग सलमान की लाइफ को भी पर्दे पर दिखाया जाएगा। यंग सलमान के साथ सई मांजरेकर उनके कॉलेज के दिनों में रोमांस करती नजर आऐंगी।

फिल्म में विलन के किरदार की बात करें तो यह इस बार भी अलग एक्टर द्वारा यह किरदार निभाया जाएगा। जहाँ दबंग की पहली फिल्म में सोनू सूद, दूसरी फिल्म में प्रकाश राज विलन का किरदार निभाते नजर आए थे।

वहीं फिल्म में विलन का किरदार इस बार साउथ के फेमस स्टार सुदीप निभाते नजर आएंगे।

माना जा रहा है कि दंबग फिल्म के गाने हर बार की तरह धमाल मचाते हुए पहले ही रिलीज किये जाने हैं। रोमांस, एक्शन, ड्रामा का तड़का लिए यह फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज होनी है।

यानि 20 दिसम्बर तक सलमान खान का चुलबुलापन ही दर्शकों के बीच छाया रहेगा। गौरतलब है कि सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। इस लिए वे फिल्म से जुड़े सारे कार्यों में अपनी कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।