Media Spotlight

कल्पना चौहान

  • देश और दुनिया
  • मनोरंजन
  • फिल्‍म रिव्‍यू
  • लाइफस्टाइल
  • ट्रैवल

अपने चुलबुले अदांज में करेंगे चुलबुल पांडे दबंग 3 का प्रमोशन

October 2, 2019 Shivani Kotnala मनोरंजन 0

बॉलिवुड के भाईजान एक बार फिर से अपनी दबंगई शुरू करने वाले हैं। बॉलिवुड के फेमस चुलबुल पांडे का मस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गौरतलब है कि दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दंबग 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ना सिर्फ फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है बल्कि बहुत जल्द ही यह दर्शकों के बीच भी होगी।

Image result for chulbul pandey

इन दिनों बॉलिवुड टॉप स्टार सलमान खान का शॉ बिगबॉस जहाँ ऑनईयर होकर सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 के टीजर-पोस्टर भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

Hello! My name is Chulbul Pandey.
Nice to meet you! #Dabangg3WithChulbulPandeyhttps://t.co/veZjWKAwyp @arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 1, 2019

दिलचस्प बात यह है कि दबंग फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म का प्रमोशन एक अलग अंदाज में किया जा रहा है। चुलबुल पांडे की चुलबुली छवि लिए सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने ट्वीटर अकाउंट का नाम भी बदल दिया है। सलमान खान का ट्वीटर अकाउंट अब चुलबुल पांडे के नाम से चलाया जा रहा है।

Image result for chulbul pandey

गौरतलब है कि फिल्म में सलमान खान द्वारा निभाए गए किरदार चुलबुल पांडे का एक अलग ही अंदाज है। जो दर्शकों में रच-बस गया है। सलमान का यही अंदाज उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान देने का काम भी करता है।

Image result for dabang

फिल्म के प्रमोशन के बेहद जुदा अंदाज में ना सिर्फ सलमान का ट्वीटर अकाउंट शामिल है बल्कि फिल्म का टीजर भी इसका एक हिस्सा है। हाल ही में रिलीज़ हुआ दबंग 3 का टीज़र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image result for dabang

इस टीजर की खास बात यह है कि इसमें सलमान ने एक बात की ओर इशारा कर दिया है। वह यह  कि फिल्म के प्रमोशन का काम वे सलमान खान रहकर नहीं बल्कि चुलबुल पांडे बन कर करेंगे। यानि दंबग के चुलबुल पांडे अपन चुलबुले अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। आँखों में काला चश्मा लगाए पुलिस की वर्दी पहने चुलबुल पांडे ही फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

Image result for dabang

फिल्म की बात करें तो फिल्म फेमस डायरेक्टर प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के किरदार पहले वाले ही रहेंगे। फिल्म में इस बार दो एक्ट्रेस लीड रोल प्ले करेंगी।

Image result for sai manjrekar

चुलबुल पांडे की पत्नी का किरदार तो बॉलिवुड की हसीना सोनाक्षी सिन्हा ही निभाऐंगी लेकिन इस बार कहानी के हिसाब से यंग सलमान की लाइफ को भी पर्दे पर दिखाया जाएगा। यंग सलमान के साथ सई मांजरेकर उनके कॉलेज के दिनों में  रोमांस करती नजर आऐंगी।

Image result for sonu sood and prakash raj

फिल्म में विलन के किरदार की बात करें तो यह इस बार भी अलग एक्टर द्वारा यह किरदार निभाया जाएगा। जहाँ दबंग की पहली फिल्म में सोनू सूद, दूसरी फिल्म में प्रकाश राज विलन का किरदार निभाते नजर आए थे।

Image result for south star sudeep

वहीं फिल्म में विलन का किरदार इस बार साउथ के फेमस स्टार सुदीप निभाते नजर आएंगे।

Image result for dabang action

माना जा रहा है कि दंबग फिल्म के गाने हर बार की तरह धमाल मचाते हुए पहले ही रिलीज किये जाने हैं। रोमांस, एक्शन, ड्रामा का तड़का लिए यह फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज होनी है।

Image result for dabang song

यानि 20 दिसम्बर तक सलमान खान का चुलबुलापन ही दर्शकों के बीच छाया रहेगा। गौरतलब है कि सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। इस लिए वे फिल्म से जुड़े सारे कार्यों में अपनी कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

  • #Chulbul pande
  • dabang 3
  • dabang 3 promo
  • dabang 3 teaser
  • prakash raj
  • salman khan in dabang 3
  • salman khan twitter account
  • sonakshi sinha
  • sonu sood
Previous

संसार की रचयिता देवी कुष्मांडा की करें विशेष पूजा

Next

संतान प्राप्ति के लिए सुसज्जित माँ का ममतामयी अवतार- स्कन्दमाता

ताजा समाचार

  • सीरत कपूर इंस्पायर्ड बेज लुक्स के साथ आप इस दीवाली बिखेरें ट्रेडिशनल और मॉडर्न ग्लैमर का जलवा
  • दिवाली 2024: इस दिवाली लें कशिका कपूर से स्टाइलिंग टिप्स, और दिखें सबसे कातिलाना
  • सनातन गुरु और ‘ऑर्गेनिक एप्पल फेस्टिवल’ में साध्वी प्राची का उदघोष बटोगे तो कटोगे
  • Zwigato OTT Release : ज़्विगाटो – समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्म
  • पटना पहुंचे विक्रांत मैसी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के साथ हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

– विज्ञापन –

देश और दुनिया

  • ट्रैवल
  • ताज़ा ख़बर
  • देश और दुनिया
  • फिल्‍म रिव्‍यू
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सुनहरे अक्षर-कल्पना चौहान
These 3 Outfit Inspiration From Actress Seerat Kapoor

सीरत कपूर इंस्पायर्ड बेज लुक्स के साथ आप इस दीवाली बिखेरें ट्रेडिशनल और मॉडर्न ग्लैमर का जलवा

October 28, 2024 0

इन दिनों दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में दीवाली का जोश सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। दिवाली पर अधिकतर लोग नए कपड़े [Read More]

Sadhvi Prachi's at Sanatan Guru and Organic Apple Festival

सनातन गुरु और ‘ऑर्गेनिक एप्पल फेस्टिवल’ में साध्वी प्राची का उदघोष बटोगे तो कटोगे

October 28, 2024 0

अक्सर अपने  विवादास्पद भाषणों और खुल कर हिंदू हित की प्रखर वक्त  साध्वी प्राची ने   तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑर्गेनिक एप्पल फेस्टिवल में एकबार फिर [Read More]

Zwigato OTT Release

Zwigato OTT Release : ज़्विगाटो – समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्म

October 25, 2024 0

दर्शकों से मिली शानदार समीक्षाओं और दिल को छू लेने वाली प्रतिक्रिया के बाद, जो थिएटर और वैश्विक फ़ेस्टिवल में इसके प्रदर्शन के ज़रिए मिली, [Read More]

Copyright © 2026 | WordPress Theme by MH Themes