संतान प्राप्ति के लिए सुसज्जित माँ का ममतामयी अवतार- स्कन्दमाता

नवरात्री का पांचवा दिन माँ स्कंदमाता के पूजन को समर्पित है। सिंह पर विराजमान माता भक्तों के समस्तों दुखों को हरती है। स्कन्दमाता को शिव-गौरी के पुत्र कार्तिकेय की माता के रूप में जाना जाता है। माँ गौरी का यह रूप अपनी संतान स्कन्द यानि कार्तिकेय को गोद में खिलाते ही विख्यात हुआ।

Image result for skandamata

कहा जाता है कि संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले युग्लों को स्कंदमाता का पूजन करना चाहिए। स्कंदमाता प्रसन्न होकर अपने भक्तों को संतान प्राप्ति का वरदान देती है। सच्चे मन से माता की उपासना की जाए माता जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

Related image

स्कन्दमाता के विषय में कहा जाता है कि यदि भक्त स्कंदमाता की पवित्र मन से अराधना-पूजन करें तो भगवान कार्तिकेय भी प्रसन्न हो जाते हैं। यानि स्कंन्दमाता के पूजन से उनकी संतान भगवान कार्तिकेय की भी स्वंय ही पूजा हो जाती है।

Image result for kartikey with parwati ma

ममतामयी माता का अद्भुत है रूप निराला

माता का यह स्वरूप भी निराला है। माँ के इस स्वरूप में उनकी चार भुजाऐं हैं। दो हाथों में कमल के फूल सजते हैं। माँ का यह स्वरूप अपनी संतान को प्रेम करते हुए उन्हें गोद में लिए होता है।

Image result for skandamata

माता का एक हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए भी सुसज्जित है।

Image result for grah

माता की पूजा से ग्रहों के दोष का निवारण भी स्वतः ही हो जाता है। कहा जाता है कि कमजोर बृह्स्पति को भी उसकी प्रारंभिक अवस्था में लाने का कार्य माँ का सच्चे मन से किया गया पूजन करता है। घर के कलेशों का भी निवारण माता के पूजन से होता है।

स्कन्दमाता के पूजन की विशेष विधी

Image result for kartikey with parwati ma

रोज की भांति स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर ही माँ की प्रतिमा की विधिवत पूजा करें। कलश स्थापित कर माता की चौकी सजाऐं। माता की चौकी पर श्री गणेश, वरूण, नवग्रह, षोडश मातका, सप्त घृत मातृका स्थापित करें।

Image result for navratri pooja

माँ की मूर्ती का स्नान के पश्चात् माता को चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, बिल्वपत्र चढ़ाऐं। माता की मूर्ती का धूप-दीप से पूजन करें। माता को फूलों का अर्ध्य दें। स्कन्दमाता की विधिवत की कथा सुनें। श्वेत स्वरूप यह देवी ममतामयी अवतार में खूब सजती हैं। कमल का आसन पर विराजमान इस माता को पद्मासना के नाम से भी जाना जाता है।

Related image

दुर्गा देवी के इस पाँचवे स्वरूप स्कंदमाता को केसर की खीर का भोग लगाएं। माँ को केले का भोग लगाने से शरीर संबंधी विकार दूर होते हैं।

Image result for kesar ki kheer

माँ के पूजन से भक्तों को परम शांति व अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माता के इस स्वरूप के पूजन का सही समय दिन का दूसरा प्रहर माना जाता है।

Image result for champa phool

माता को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चंपा के फूल अर्पित किये जाते हैं। इसके साथ ही माता के इस ममतामयी स्वरूप को कांच की हरी चूड़ियाँ देना भी शुभ माना जाता है।

हे माँ सर्वत्र विराजमान और स्कन्दमाता के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बारम्बर प्रणाम है। हे माँ मुझे सभी पापों से मुक्त करें।

माता के पूजन में उनके विशेष श्लोक का जाप करें।