
बॉलिवुड सितारों के लुक को कॉपी करना ही फैंस को ट्रेंडी होना बनाता है। यानि किसी बॉलिवुड स्टार ने कब क्या नया पहना की जानकारी रखना और फिर खुद भी उस लुक को कॉपी करना यंगस्टर्स को ना सिर्फ भाता है बल्कि उन्हें दोस्तों के बीच चलते ट्रेंड की को फॉलो करने वाला भी बनाता है।

यही वजह है कि ना सिर्फ यंगस्टर्स बल्कि अन्य बाकी लोग भी बॉलिवुड सितारों की हर गतिविधी पर खासी नज़र रखना पसंद भी करते हैं। बॉलिवुड सितारे भी इस बात का खासा ख्याल रखते हुए कि उनके लुक पर उनके फैंस का ध्यान है, अपने हर लुक को बेस्ट बनाने का कोई मौका हाथ से नहीं गंवाते।

हाल ही में बॉलिवुड की बेबी डॉल सनी लियोन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना वीकेंड वाला लुक शेयर किया है। सनी के इस लुक को फैंस के ढ़ेरों लाइक्स भी मिल रहे हैं।
बॉलिवुड की इस मशहूर अदाकारा का यह लुक बेहद सिंपल और खूबसूरत लग रहा है। सनी ने वाइट कलर की शर्ट के साथ डेनिम की ब्लू जींस पहने यह लुक फैंस के साथ शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर इस फोटो में सनी वीकेंड का स्वागत कर रही हैं। वीकेंड नज़दीक आने पर आराम मिलने वाली उस खुशी के अहसास को हम सब जीना पसंद करते हैं। सनी के आँखें बंद कर उस अहसास को महसूस करना फोटो में साफ झलक रहा है कि वह कितनी बेसब्री से वीकेंड का इंतज़ार कर रही हैं। सनी के फैंस को सनी का यह वीकेंड वाला लुक पसंद ना आया हो, यह तो हो नहीं सकता।

मॉडलिंग से एक्टिंग के फिल्ड में करियर बनाने वाली सनी ने अपने वाइट शर्ट ब्लू डेनिम जींस वाले सिंपल- विदाउट मेकअप वाले लुक के अलावा अपना एक और गॉरिजियस लुक फैंस के साथ शेयर किया है।

जहां एक ओर पहले फोटो में सनी का लुक बेहद सिंपल लग रहा था वहीं दूसरी फोटो में सनी ने ऑरेंज कलर की ऑफ सॉल्डर ड्रेस में अपना हॉट लुक शेयर किया है। अपने हॉट अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज़ करने वाली बेबी डॉल सनी लियोन का यह दूसरा लुक भी फैंस द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।

ऑरेंज कलर की इस ऑफ सॉल्डर ड्रेस में सनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि सनी ने अपने लुक्स को फैंस के साथ शेयर करने के लिए हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऑफिसल अकाउंट भी खोला है। बॉलिवुड की यह हसीन अदाकारा आए दिन चर्चा में रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले सनी अपनी शादी की सालगिरह एक खास अंदाज में पति डेनियल के साथ मनाने पर चर्चा में आईं थी।

गौरतलब है कि कनाडा में जन्मी इस इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस को बॉलिवुड से काफी प्यार और सम्मान मिला है जिसका जिक्र वह अपने इंटरव्यूस में करना नहीं भूलतीं।

सनी की हाल ही में वेब सीरीज पर एक बॉयोपिक करनजीत कौर- ‘द अनटोल् स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ रिलीज़ हुई थी जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के हर मोड़ को बेहद खूबसूरती के साथ दर्शकों के साथ साझा किया है।