बॉलिवुड सितारे अपनी किसी भी फिल्म पर मेहनत तो बड़ी सिद्दत से करते हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन उनकी इसी मेहनत पर पानी फिर जाता है जब सेंसर बोर्ड की कैंची फिल्म के सीन पर चलाने की नौबत आती है।
फिल्म की कहानी तो प्रभावित होती ही है साथ ही कहानी अपना पूर्ण प्रभाव दर्शकों पर दिखा पाने में भी कामियाब नहीं हो पाती। और यह होता है बॉलिवुड सितारों का लीक से हट कर फिल्म बनाने के आइडिया के कारण। कभी-कबार यह आइडिया फिल्म पर ही भारी पड़ जाता है। लीक से हटकर फिल्म बनाने के चक्कर में कुछ सितारे ऐसी फिल्में बना देते हैं जिनकी रिलीज़िंग से पहले ही कई अड़चनों का सामना फिल्म को करना पड़ जाता है।
ऐसा ही कुछ हुआ है कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के साथ। इस फिल्म के अभी कुछ पोस्टर ही रिलीज़ हुए थे कि फिल्म विवादों से घिर गई। दरअसल, फिल्म के पोस्टर में कंगना रनौत अपने को-स्टार राजकुमार राव के साथ, जैसा की फिल्म का टाइटल ही है’ मेंटल है क्या’ के अनुरूप कुछ अजीबोगरीब हरकतें करती दिखाई पड़ती हैं। फिल्म के एक पोस्टर में कंगना जीभ पर धारदार ब्लेड रखे दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरे पोस्टर में कंगना लाइटर को ऑन कर जीभ को जलाती दिख रही हैं।
फिल्म 21 जून को रिल़ीज होनी है, लेकिन इससे पूर्व ही इंडियन सायकायट्रिक सोसाइट की तरह से सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आपत्ति जताते हुए एक चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि “यह फिल्म मेंटल हेल्थकेयर 2017 के कई सेक्शनों का उल्लंखन करती है”। इसमें फिल्म का नाम चेंज करने की बात रखी गई है। वहीं कंगना की ओर से उनकी बहन रंगोली का जवाब भी सामने आया है। रंगोली कहती हैं “अपनी बहन कंगना की तरफ से मैं इतना कहना चाहूंगी कि इस फिल्म पर सभी को गर्व होगा जिस टॉपिक का चुनाव कंगना ने किया है वह इस पर एक सही चर्चा को दिशा देगा।“
अब भले ही यहाँ मामला सीन को कट करने का ना हो पर फिल्म का नाम चेंज होने का खतरा कंगना की फिल्म पर बना ही हुआ है। हम बेहतर समझते हैं कि फिल्म के नाम से फिल्म के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है और दर्शकों की उत्सुकता भी इसी कारण फिल्म के लिए बढ़ने भी लगती है। देखना होगा कि फिल्म को उसकी कहानी के अनुरूप निर्माता क्या नया नाम देते हैं।गौरतलब है कि अभी हाल ही में कंगना आलिया भट्ट को लेकर तीखी बयानबाज़ी करते हुए चर्चा में आईं थी। इसके अलावा अभी पिछले कुछ दिनों पूर्व कगंना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका रिलीज़ हुई पर उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई।
बता दें कि अपनी पिछली फिल्म मणिकर्णिका के लिए कंगना को अपना रोल को ऑरिजनल बनाने के लिए असली तलवार का प्रयोग करते हुए गंभीर चोट भी आई थी। अपनी नई फिल्म में भी वह कुछ खतरनाक करतबों से अपनी फिल्म को अलग बनाने का प्रयास करती नज़र आ रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक कंगना की फिल्म को कितना प्यार दे पाते हैं।