राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जनता को लुभाने का प्रयास अब नजर आने लगा है। हाल ही में दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए फ्री बस सफर का ऐलान किया है।

भय्या दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने महिलाओं के लिए डीटीसी बस में फ्री बस सफर की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए महिलाओं को स्पेशल पिंक पास मुहैया करवाए जाऐंगे।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन और भय्या दूज जैसे अवसरों पर केजरीवाल सरकार राजधानी में महिलाओं के लिए विशेष फ्री बस सर्विस की व्यवस्था करती है।

वहीं इस बार यह केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के फ्री बस सफर का यह तोहफा भय्या दूज के अवसर पर ही दिया है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में महिलाओं के लिए बस, मेट्रो में फ्री बस सर्विस की बात रखी थी। इसी कड़ी में दिल्ली की महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस की व्यवस्था केजरीवाल सरकार द्वारा अब कर दी गयी है।

केजरीवाल सरकार में परिवहन और कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने बीती शाम नोटिफिकेशन जारी करते हुए दिल्ली सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज सुबह से दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त हो गई है
महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने की ओर ये एक ऐतिहासिक कदम है
इस विषय पर मेरे विचार मैं देश के सामने आज सुबह 11 बजे AK App द्वारा रखूंगा। आप सब जरूर देखें। pic.twitter.com/gQwWxkYuLp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 29, 2019
महिलाओं के लिए शुरू की गयी इस विशेष योजना के तहत महिलाऐं अब राजधानी में डीटीसी बसों में फ्री सवारी कर सकेंगी। बताते चलें कि इस विशेष मुहीम के तहत ही महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया गया है।

इस मुहिम के तहत डीटीसी बसों में जनता की सुरक्षा के लिए पहले से अधिक मार्शल गार्डस की व्यवस्था की गयी है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा जहाँ मार्शल गार्डस पहले दिन के समय में ही बसों में तैनात रहते थे।
वहीं अब मार्शल गार्डस की संख्याओं में बढ़ोतरी करते हुए सरकार ने गार्डस का सुबह और रात के समय भी बसों में तैनाती सुनिश्चित कर दी है।

महिलाओं के लिए फ्री बस सफर केजरीवाल सरकार का भैया दूज के मौके पर विशेष तोहफा माना जा रहा है। दिल्ली सरकार के परिवहन व कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने 29 अक्टूबर को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने इस कदम को महिला सशक्तीकरण की ओर एक बड़ा कदम बताने की बात ट्वीटर अकाउंट से की। डीटीसी बसों में मार्शल गार्डस की संख्या अब दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ा कर 13 हजार कर दी गयी है।

इससे पहले दिल्ली सरकार की बसों में तैनात इस मार्शल गार्डस की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गयी है। बता दें कि डीटीसी बसों में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यह मार्शल जनता की आम समस्याओं से निपटेंगे।

बसों में महिलाओं के साथ छेड़खानी व चोरी की वारदातों को रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर मार्शल कानूनी कार्रवाई का भी सहारा लेंगे। त्यागराज स्टेडियम में इन मार्शल गार्डस की स्पेशल ट्रेनिंग के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा काबिल मार्शल गार्डस को सम्मानित भी किया गया। जनता की सुरक्षा के साथ बुजुर्गों, बीमारों की भी मदद इन मार्शल गार्डस द्वारा की जाएगी।