बहन के पैर छूते चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक का सोशल मीडिया पर छाया अंदाज

चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन अपने चॉकलेटी अंदाज के लिए तो लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं ही अब हाल ही में भैया दूज के मौके पर कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन का अपनी बड़ी बहन के लिए प्यार छलक रहा है। तस्वीर में कार्तिक भैया दूज के मौके पर बहन के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

Image result for kartik aryan

कार्तिक आर्यन के इस अदांज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कार्तिक की तारीफों के पुल भी सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों द्वारा बाँधे जा रहे हैं। बताते चलें कि दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मौके पर कई बॉलिवुड सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाय़ी हुई हैं।

उन्हीं तस्वरों में चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन की तस्वीर के फैंस कायल हो रहे हैं। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की बहन के साथ आई इस खूबसूरत तस्वीर को अब तक फैंस के 1 मिलियन लाइक्स तो मिल ही चुके हैं।

Image result for karan johar diwali party

अभी हाल ही में फिल्म डायरेक्टर करन जौहर की दिवाली पार्टी में भी कार्तिक आर्यन अपने अलग अंदाज में सारा अलि खान के साथ स्पॉट हुए थे। फेमस फिल्म डायरेक्टर करन जौहर ने दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की खास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं।

Image result for karan johar diwali party

इन खास तस्वीरों में चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन चुलबुली सारा अलि खान के साथ ट्रेडिशिनल ड्रेस में नजर आए थे। गौरतलब है कि सारा अलि खान की वजह से अधिकतर चर्चा में रहने वाले कार्तिक की पिछले दिनों से सारा से अलग होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। इसी बीच दिवाली पार्टी में सारा-कार्तिक का साथ आने ने इन खबरों पर फिलहाल के लिए विराम लगा दिया है।

Image result for karan johar diwali party kartik sara

दिवाली पार्टी में क्रीम कलर के कुर्ता-पयजामा में नजर आए कार्तिक आर्यन के लुक को भी फैंस द्वारा पसंद किया गया था।

Image result for bhai dooj bollywood pics

दिवाली के बाद आए भाई-बहन के इस त्योहार की रौनक भी बॉलिवुड सितारों के बीच खूब रही ।

Image result for bhai dooj kartik aryan

बड़ी बहन कृतिका तिवारी के पाँव छूते कार्तिक आर्यन का यह अदांज बेहद जुदा है। साथ ही कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर में बहन के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। कार्तिक आर्यन लिखते हैं कि- मेरी बहन का भाई इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, मैं नहीं वह हमेशा यही कहती है. भाई दूज मुबारक।

भाई-बहन की इस तस्वीर में बॉन्डिंग कमाल की लग रही है। नेशनल क्रश माने जाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Image result for love aaj kal 2

सारा अलि खान के साथ लव आज कल-2 की शूटिंग इसी साल खत्म करने के बाद अब जल्द ही कार्तिक पति पत्नि और वो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक टैलेंटेड बॉलिवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर  और खूबसूरत यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आऐंगे।

Image result for pati patni aur woh

इसके अलावा कार्तिक आर्यन दोस्ताना-2 में भी बॉलिवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ जल्द ही दर्शकों को बड़े पर्दे पर नजर आऐंगे।

Image result for dostana 2

इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन जल्द ही दर्शकों को भुलभुलैया-2 में भी अक्षय कुमार के अंदाज में देख पाऐंगे।

Image result for bhool bhulaiya 2 kartik with kiara

इस फिल्म में कार्तिक के साथ बॉलिवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी अपनी अदाओं का जादू बिखरेती नजर आऐंगी।