बिग बॉस 13 के अजब-गजब घर के अजब -गजब किस्से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एविक्शन से बेघर हुए कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे ने बाहर आते ही अपने जख्मों को दिखाया है। जिस पर दर्शकों की रोचक प्रतिक्रियाऐं आयी हैं।

मंगलवार को टेलिकास्ट हुए शॉ में अचानक आधी रात को एविक्शन से सिद्धार्थ डे घर से बेघर हो गए। हालांकि सिद्धार्थ डे का जाना लगभग तय ही लग रहा था।

सिद्धार्थ डे ही एकमात्र ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्हें बिगबॉस के घर में रहना बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा था। शनिवार को ही सिद्धार्थ डे घर जाने की तैयारी के लिए अपने बैग पैक कर चुके थे। लेकिन दिवाली के चलते शॉ से किसी भी सदस्य को बाहर नहीं किया गया।

सिद्धार्थ डे घरवालों के रवैये से बेहद आहत थे, वे टास्क में ठीक प्रकार से पार्टिसिपेट भी नहीं कर रहे थे। बाहर होने से पहले सांप सीढ़ी वाले टास्क में भी सिद्धार्थ डे की शहनाज के साथ कहा-सुनी हो गयी थी। जिसके चलते सलमान खान का भी रवैया सिद्धार्थ डे के प्रति नाराजगी भरा ही रहा।

वहीं सिद्धार्थ डे ने पिछले टास्क में आरती के उन पर प्रयोग किए गए लाल मिर्ची और वैक्स क्रीम के इस्तेमाल से जली स्किन भी दिखाई। लेकिन सलमान खान की इस पर कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं रही।

बिगबॉस के हॉस्ट सलमान खान पर घर के सदस्यों को लेकर बायर्स होने के आऱोप लगते हैं। दर्शकों द्वारा यह माना जाता है कि सलमान शॉ की कंटेस्टेट शहनाज गिल के पक्ष में ही बोलते हैं। वहीं सिद्धार्थ डे के जख्मों के लिए शॉ की कंटेस्टेंट शहनाज और आरती ही मुख्य रूप से जिम्मेदार थे। लेकिन सिद्धार्थ डे के जख्मों को शॉ में नजरअंदाज़ कर दिया गया था।

अब जब सिद्धार्थ डे घर से बाहर आए हैं तो उन्होंने अपने जख्म दर्शकों को दिखाऐ हैं। सिद्धार्थ के गले पर जलने से बने घाव को देखकर अब सलमान पर एक बार फिर सिद्धार्थ के फैंस का गुस्सा भड़क गया। जिस टास्क में सिद्धार्थ डे को आरती औऱ शहनाज गिल से जख्म मिले थे उसी टास्क में आरती के लिए सिद्धार्थ के मुंह से अपशब्द भी निकले थे।

जिसके कारण नेशनल टेलीविजन पर शॉ टेलीकास्ट होने के चलते सिद्धार्थ डे को खूब डांट पड़ी थी। सिद्धार्थ की गर्दन पर पड़े इन घावों को देखकर फैंस बेहद हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाऐं आ रही हैं। एक यूजर का कहते हैं- ‘मैं सिद्धार्थ डे का सपोर्ट नहीं करता था और अब तक उन्हें गलत समझ रहा था लेकिन चोट के निशान देख कर मुझे एहसास हुआ कि इतना कोई भी सहन नहीं कर सकता उनकी जगह कोई भी होता तो वही करता जो सिद्धार्थ डे ने किया’।
https://www.instagram.com/p/B4OuxM1hZNZ/
बताते चलें कि आरती के लिए सिद्धार्थ डे मुँह से निकले अपशब्द उनको मिले जख्मों के कारण निकले थे। जिसके लिए सिद्धार्थ डे को ही सलमान से उल्टे मुँह खानी पड़ी थी।
सिद्धार्थ डे बताते हैं कि- शॉ में दो हफ्ते पहले एक टास्क रखा गया था जिसमें मेरे ऊपर दो घंटे तक ब्लीच डाल कर ऱखा गया था। इतनी देर ब्लीच इस्तेमाल करने से मेरी स्किन जल गयी थी। अब भी मेरे गर्दन पर उसका गहरा घाव है जो काफी दर्द देता है’।

बता दें कि जल्द ही शॉ में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है।
देखना दिलचस्प होगा कि शॉ में कंटेस्टेंट्स के और क्या-क्या रंग देखने को मिलते हैं।