जनता के रक्षकों को लगानी पड़ी अपनी ही रक्षा की गुहार

दिल्ली पुलिस और वकीलों के मामले ने अब और भी तूल पकड़ लिया है। दिल्ली पुलिस के जवान प्रोटेस्ट के लिए सड़कों पर उतर आए है। अपने स्वाभिमान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर  ऑफिस के बाहर आ खड़े हुए हैं।

Image result for DELHI POLICE AND LAWYERS

हजारों की संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान हेडक्वार्टर ऑफिस  के बाहर हाथों में बैनर लिए खड़े हैं। गौरतलब है कि तीस हजारी कोर्ट में पिछले हफ्ते शनिवार को दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।

Image result for DELHI POLICE AND LAWYERS

मामूली कहासुनी जल्द ही छीना –झपटी में बदल गयी थी। जिसके चलते दिल्ली पुलिस के जवानों ने फायरिंग भी की। दिल्ली पुलिस के फायरिंग से आहत वकील पुलिस से हाथापाई पर उतर आए थे। बीते सोमवार को वकीलों द्वारा प्रोटेस्ट किया गया था। और अब दिल्ली पुलिस के जवान प्रोटेस्ट के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

Image result for DELHI POLICE AND LAWYERS

दिल्ली पुलिस के जवानों की शिकायत है कि उन्हें अब दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनने से भी डर लग रहा है। क्यों कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में देखते ही वकील मारपीट पर उतर रहे हैं। शनिवार को हुई हिंसा झपट के कारण निचले स्तर के पुलिस कर्मी खास तौर पर डरे हुए हैं।

Image result for DELHI POLICE AND LAWYERS

बताया जा रहा था कि शनिवार को हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा की गयी फायरिंग में एक वकील घायल हो गए थे। जिन्हें आनन-फानन में सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती किया गया। इसी लिए दूसरी ओर वकील भी भड़के हुऐ हैं।

प्रदर्शन कर रहे पुलिस कर्मियों का मत है कि पुलिसवालों के साथ भी अच्छे से व्यवहार होना चाहिए। पुलिस कर्मियों की शिकायत है कि पुलिस वालों के साथ बदसलूकी हो रही है और सीनियर अधिकारी भी कोई एक्शन नहीं ले रहे। हालांकि दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया है।

Image result for Delhi police and lawyer case

दिल्ली पुलिस के जवानों के हाथों में बैनर भी उनकी नाराजगी उजागर कर रही है। पुलिस कर्मियों के हाथों में बैनर पर ‘हाउ इज द जोश’  लो सर’ और ‘रक्षकों की रक्षा करो’ जैसे नारों को लिखा गया है। बता दें सोमवार को सभी जिला अदालतों में काम ठप रहा। दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद दिल्ली पुलिस  आयुक्त ने विशेषायुक्त संजय सिंह को हटा दिया है। वहीं विशेषायुक्त आरएस कृष्णैया को नार्थ दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

Image result for Delhi police and lawyer case

प्रोटेस्ट में उतरे पुलिस कर्मियों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरिके से प्रदर्शन करने आए हैं औऱ कमिश्नर से अपनी बात रखने आए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस के जवानों की बढ़ती मुसीबतों के बाद अब दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी अब आगे आए हैं।

Image result for Delhi police and lawyer case

उन्होंने जवानों से शांति बनाए रखने की विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि- हमें नहीं भूलना चाहिए कि हम कानून के ऱखवाले हैं। इसलिए इस स्थिति को भी परीक्षा की तरह समझें और जो जिम्मेदारी हमें दी जाती है उसे अच्छी तरह संभाले और ईमानदारी से कानून की रखवाली करें।