बॉलिवुड भाईजान सलमान का स्वैग बॉलिवुड इंडस्ड्री में छाया रहता है। फिर चाहे उनकी किसी फिल्म की बात हो या बिग बॉस में एंट्री की, सलमान की एंट्री स्वैग वाली ही होती है। सलमान की स्वैग वाली एंट्री अब उनकी अपकमिंग फिल्म में भी नजर आ रही है।

हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की शूटिंग का विडियो शेयर किया है। इसमें सलमान खान की एंट्री एक जबरदस्त अंदाज़ में नज़र आ रही है।

गौरतलब है कि इन दिनों बिग बॉस में एंकरिंग के साथ ही सलमान की फिल्म दबंग 3 की चर्चा चारों ओर बनी हुई है। सलमान ने फिल्म दबंग 3 का प्रमोशन भी अपने खास अंदाज़ में करना शुरू कर दिया है। दबंग 3 के साथ ही सलमान की दूसरी फिल्म ‘राधे’ का टीज़र भी अभी कुछ समय पहले ही आउट किया गया है। जिसे सलमान के फैन्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
अब सलमान फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। जिसके लिए सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाली है। सलमान द्वारा अपलोड किये गए इस विडियो में फिल्म ‘राधे’ का शूटिंग सेट नज़र आ रहा है। वहीं राधे की शूटिंग शूटिंग शुरू होने के साथ ही सलमान के स्वैग वाली एंट्री भी नजर आ रही है।

खास बात यह है कि सलमान की स्वैग वाली इस एंट्री में यह विडियो स्लोमोशन में सूट किया गया है। बैकग्राउंड में फिल्म राधे का ही टाइटल सॉन्ग चल रहा है। सलमान ने विडियो के साथ कैप्शन देते हुए फैन्स को जानकारी दी है कि यह फिल्म राधे के पहले दिन का शूट है।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे बहुचर्चित फिल्म है। इस फिल्म में सलमान के साथ बॉलिवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सलमान की कोस्टार होंगी। बता दें कि सलमान ने इस विडियो से पहले भी राधे फिल्म की एक तस्वीर दर्शकों के साथ साझा की थी। इस तस्वीर में वे फिल्म राधे की परी कास्ट के साथ नज़र आए थे। साथ में दिशा पाटनी भी सलमान के साथ खड़ी नजर आयी थीं।
गौरतलब है कि दिशा पाटनी की बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दिशा सलमान के साथ फिल्म भारत में भी नज़र आ चुकी हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ को लीड रोल दिया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

बता दें सलमान खान की पहली अपकमिंग फिल्म दबंग में जहाँ एक्शन, रोमांस औऱ ड्रामा का तड़का मिलेगा वहीं फिल्म राधे सलमान की एक्शन फिल्म होगी।

हर बार की तरह सलमान की यह फिल्म भी ईद के मौके पर रिलीज होनी तय हुई है। आगे साल रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म साल की ईद पर दर्शकों के समक्ष होगी।
![]()
बता दें अगले साल ईद पर सलमान की इस फिल्म का मुकाबला बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म से भी होगा। अगले साल ईद पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब भी रिलीज़ होने जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉलिवुड के इन दो टॉप स्टार्स की फिल्म एक ही दिन रिलीज़ होने पर अपना क्या कमाल दिखा पाती हैं।