वैसे तो बॉलिवुड सितारे अपनी जिंदगी के खास लम्बों को फैन्स के साथ शेयर करते ही रहते हैं। ऐसे में फैन्स भी सितारों की जिंदगी से खुद को करीब ही पाते हैं। हाल ही में बॉलिवुड और हॉलिवुड टॉप स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जॉनस ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फैन्स के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
![]()
निक ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद एक बड़ी फैन फॉलोइंग लिए रहते हैं। प्रियंका-निक अक्सर अपने खास पलों को फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर भी करते रहते हैं।
ऐसे में हाल ही में निक द्वारा शेयर की गयी पोस्ट में बताया गया है कि वे बचपन से एक बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे छोटी उम्र से ही टाइप-1 डायबीटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं।

फैंस के साथ शेयर की गयी पोस्ट में निक ने बीमारी से लड़ने और हौंसला बनाए रखने को लेकर अपनी भावनाऐं व्यक्त की हैं। वे लिखते हैं कि जब उन्हें अपनी इस बीमारी का पता चला तभी से वे अपनी हेल्थ के प्रति ज्यादा सजग हुए हैं। वे अपनी हेल्थ पर विशेष ध्यान भी देते हैं।

हेल्थ के प्रति ध्यान देते हुए उन्होंने वर्कआउट करना, अच्छा खाना खाना और ब्लड शुगर के विषय में ध्यान रखना शामिल किया है। वे यह भी लिखते हैं कि टाइप 1 डायबीटीज़ जैसी बीमारी से पीड़ित होना उन्हें अकेलेपन का अनुभव कराता है। गौरतलब है कि नवंबर डायबीटीज के प्रति जागरूक रहने का महीना है।

इसलिए विशेष तौर पर निक ने इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अकेलेपन से बचने के लिए अपनी कहानी शेयर करनी की अपील की है। वे @BeyondType1 के को-फाउंडर हैं। निक जॉनस खुद इस बीमारी से लड़ने में अपने परिवार वालों का बड़ा सपोर्ट मानते हैं।

बताते चलें कि निक जॉनस से फैन्स के साथ अपनी इस बीमारी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक समय में उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ गया है। यह इतना अधिक बढ़ गया था कि उनकी जान पर तक खतरा बन आया था। इसके बाद ही उनके पैरंट्स उनकी इस बीमारी के प्रति खास अलर्ट हुए। और तब ही वे खुद भी अपनी हेल्थ के प्रति खास सजग भी रहते हैं।

सिंगर व एक्टर निक जॉनस की इस इमोशनल पोस्ट को अब कर 1 मिलियन लाइक्स फैन्स के मिल चुके हैं। जाहिर है कि फैन्स को भी निक ज़ॉनस का लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का अंदाज काफी भाया है।

बताते चलें हाल ही में निक की पत्नी और फेमस बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा में सुर्खियों में रही हैं। राजधानी दिल्ली में इस समय चल रहे प्रदूषण एक बड़े मुद्दे पर प्रियंका ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

उन्होंने मुंह पर मास्क लगाए दिल्ली के प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस भी अस्थमा की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें जब तब सांस लेने में दिक्कतें भी आती रही है।