कंगना की नई फिल्म पर विवाद

Image result for mental movieबॉलिवुड सितारे अपनी किसी भी फिल्म पर मेहनत तो बड़ी सिद्दत से करते हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन उनकी इसी मेहनत पर पानी फिर जाता है जब सेंसर बोर्ड की कैंची फिल्म के सीन पर चलाने की नौबत आती है।

Image result for mental movie kanganaफिल्म की कहानी तो प्रभावित होती ही है साथ ही कहानी अपना पूर्ण प्रभाव दर्शकों पर दिखा पाने में भी कामियाब नहीं हो पाती। और यह होता है बॉलिवुड सितारों का लीक से हट कर फिल्म बनाने के आइडिया के कारण। कभी-कबार यह आइडिया फिल्म पर ही भारी पड़ जाता है। लीक से हटकर फिल्म बनाने के चक्कर में कुछ सितारे ऐसी फिल्में बना देते हैं जिनकी रिलीज़िंग से पहले ही कई अड़चनों का सामना फिल्म को करना पड़ जाता है।Related image

ऐसा ही कुछ हुआ है कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के साथ। इस फिल्म के अभी कुछ पोस्टर ही रिलीज़ हुए थे कि फिल्म विवादों से घिर गई। दरअसल, फिल्म के पोस्टर में कंगना रनौत अपने को-स्टार राजकुमार राव के साथ, जैसा की फिल्म का टाइटल ही है’ मेंटल है क्या’ के अनुरूप कुछ अजीबोगरीब हरकतें करती दिखाई पड़ती हैं।  फिल्म के एक पोस्टर में कंगना जीभ पर धारदार ब्लेड रखे दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरे पोस्टर में कंगना लाइटर को ऑन कर जीभ को जलाती दिख रही हैं।Related imageफिल्म 21 जून को रिल़ीज होनी है, लेकिन इससे पूर्व ही इंडियन सायकायट्रिक सोसाइट की तरह से सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आपत्ति जताते हुए एक चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि “यह फिल्म मेंटल हेल्थकेयर 2017 के कई सेक्शनों का उल्लंखन करती है”। इसमें फिल्म का नाम चेंज करने की बात रखी गई है। वहीं कंगना की ओर से उनकी बहन रंगोली का जवाब भी सामने आया है। रंगोली कहती हैं “अपनी बहन कंगना की तरफ से मैं इतना कहना चाहूंगी कि इस फिल्म पर सभी को गर्व होगा जिस टॉपिक का  चुनाव कंगना ने किया है वह इस पर एक सही चर्चा को दिशा देगा।“Image result for mental hai kyaअब भले ही यहाँ मामला सीन को कट करने का ना हो पर फिल्म का नाम चेंज होने का खतरा कंगना की फिल्म पर बना ही हुआ है। हम बेहतर समझते हैं कि फिल्म के नाम से फिल्म के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है और दर्शकों की उत्सुकता भी इसी कारण फिल्म के लिए बढ़ने भी लगती है। देखना होगा कि फिल्म को उसकी कहानी के अनुरूप निर्माता क्या नया नाम देते हैं।गौरतलब है कि अभी हाल ही में कंगना आलिया भट्ट को लेकर तीखी बयानबाज़ी करते हुए चर्चा में आईं थी। इसके अलावा अभी पिछले कुछ दिनों पूर्व कगंना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका रिलीज़ हुई पर उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई।Image result for mental hai kyaबता दें कि अपनी पिछली फिल्म मणिकर्णिका के लिए कंगना को अपना रोल को ऑरिजनल बनाने के लिए असली तलवार का प्रयोग करते हुए गंभीर चोट भी आई थी। अपनी नई फिल्म में भी वह कुछ खतरनाक करतबों से अपनी फिल्म को अलग बनाने का प्रयास करती नज़र आ रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक कंगना की फिल्म को कितना प्यार दे पाते हैं।Image result for mental hai kya