
अपनी फ़िल्म इल्लीगल वेपन 2.0 के गाना का प्रमोशन करने वरुन धवन और श्रदा कपूर दिलवालों की नगरी दिल्ली पहुंचे, जहां इन दोनों का फैंस ने वॉर्म वेलकम किया।

बता दें कि ये दोनों अपनी आने वाली फिल्म इल्लीगल वेपन 2.0 के गाने का प्रमोशन करने कनॉट प्लेस पहुंचे, जहां श्रदा और वरुन ने जमकर ड़ास किया।

श्रदा और वरुन ने अपने डांस को लेकर भी कई बातें मीडिया को बतायी, साथ ही वरुन ने श्रदा के काम की भी जमकर तारीफ भी की।

इतना ही नहीं श्रदा ने कहा कि पंजाबी गाने हर किसी को थिरकने पर मजबूर करते हैं। और फिल्म में पंजाबी गानों का तड़का भरपूर मिलेगा।
![]()
फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, फिल्म में नूरा फतेही, प्रभुदेवा, सलमान खान भी नजर आयेंगे। वरुन ने कहा कि ये एक फैमिली पैकेज है, परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर देख सकते हैं।