देश भर के अधिकतर राज्यों में इस समय सर्द हवाओं का मौसम छाया हुआ है। यही मौसम होता है जब देश के पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती को स्नोफॉल के रूप में जीया जा सकता है। इन सर्दियों में यदि आप विंटर आउटस्टेशन टूर प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको भारत की ही कुछ खूबसूरत विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहाँ आप ना सिर्फ स्नोफॉल का आनंद ले सकते हैं बल्कि स्नो से जुड़ी डिफरेंट एक्टिविटीज़ का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

मनाली, शिमला और ऑली की बर्फिली वादियों के विषय में आपने भी खूब सुना होगा। लेकिन इन विंटर प्लेस को विजिट करने वालों की भीड़ भी अच्छी खासी होती है।

ऐसे में सर्दियों का मज़ा कहीं भीड़ में गुम ना हो जाए इसके लिए कुछ गिने-चुने विंटर डेस्टिनेशन प्लेस के अलावा भी हमारी लिस्ट में कुछ खूबसूरत अनोखे डेस्टिनेशन प्लेस होने ही चाहिए। तो चलिए जानते हैं विंटर की बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेसेस के बारे में-

हाल ही में देश के केंद्रशासित प्रदेश की लिस्ट में शामिल हुआ लद्दाख इन सर्दियों का बेस्ट डेस्टिनेशन आपके लिए हो सकता है।
लेह लद्दाख की खूबसूरती की चर्चा जितनी की जाए शायद कम ही हो। सर्दियों में नीले आसमान के नीचे बर्फ की पहाड़ियाँ यहाँ और भी खूबसूरत हो जाती हैं। कश्मीर स्थित लेह लद्दाख पहुँचते हुए भी रास्ते में आपको बेहद ही खूबसूरत वादियों के नज़ारें देखने को मिलते हैं। लेह लद्दाख का ट्रेक को आप इन सर्दियों के लिए चुन सकते हैं।

बात अगर खूबसूरत लद्दाख की गयी है तो कश्मीर देश के सरताज राज्य को कैसे छोड़ा जा सकता है। कश्मीर के गुलमर्ग की खूबूसरती विंटर में और भी सजती है। गुलमर्ग में स्नो फेस्टिवल भी टूरिस्ट के लिए अरेंज किया जाता है।

पर्यटकों के लिए गुलमर्ग में स्कींग का भी बेहतरीन ऑप्शन मिल जाता है। बर्फिली पहाड़ियों की अनोखी खूबसूरती को दिल में बसा लेने वाले नज़ारे आपको गुलमर्ग में मिल जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश की बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में मनाली और शिमला को तो शामिल किया ही जाता है। साथ ही डलहौजी भी हिमाचल स्थित एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस इन सर्दियों आपके लिए बन सकता है।

अग्रेंजों के समय से अपनी खूबसूरती को बरकरार रखते हुए डलहोजी आज भी पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। डलहोजी की खूबसूरती में आपको सेंट पैट्रिक चर्च, पंचफुल्ला और मणिमहेश यात्रा जैसे विकल्प मिलते हैं। यह भी सर्दियों में एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन आपके लिए हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश के कसोल स्थित खीर गंगा ट्रेक की खूबसूरती भी सर्दियों के मौसम में खूब सजती है। ट्रेक के शौकीन लोगों के लिए खीर गंगा ट्रेक एक बेस्ट ट्रेक साबित हो सकता है।

10 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित खीरगंगा में स्नोफॉल के खूबसूरत नज़ारों को देखा जा सकता है। साथ ही पर्टयकों को यहाँ हॉट वॉटर स्प्रिंग का बेहतरीन नज़ारा भी मिलता है।

स्नोफॉल से हटकर भी विंटर में बेहरतीन विकल्पों की भरमार रहती है। जिनमें से एक है गुजरात का कच्छ फेस्टिवल।

सर्दियों में जनवरी के महिने में एक बेहतरीन फेस्टिवल गुजरात कच्छ फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। रन ऑफ कच्छ की खूबसूरती में आपको टेंट में रहने, लाजवाब खाने औऱ रंगीन कल्चर को जीने का बेहतरीन मौका मिलता है।