चित्रकुट के गलियारों से मुंबई मायानगरी तक का सफर: आदित्य प्रताप सिंह

“कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता जरा तबीयत से पत्थर उछालो तो यारों”दुष्यंत कुमार की यह पंक्ति शत-प्रतिशत चरितार्थ होती है मूल रूप से मध्यप्रदेश के घरौंदा राजघराने के वारिस चित्रकूट के रहने वाले राजकुमार आदित्य प्रताप सिंह पर,दूर-दूर तक फिल्म व फिल्मी दुनिया से परिवार का कोई वास्ता नहीं लेकिन आदित्य की माने तो बचपन का उनका सपना अब साकार होता देख पुरे परिवार की  खुशी का ठिकाना नहीं हैl
Image result for पगले आजम"
 जी हां 31जनवरी 2020 को बतौर निर्माता व अभिनेता आदित्य की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ” पगलेआजम” मध्यप्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष में दस्तक को तैयार हैं जिसे पी.वी.आर सिनेमाज व शमशाद पठान रिलीज कर रहे है,आदित्य इस फिल्म में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे l आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा देश के महान संत व समाजसेवी नानाजी देशमुख संस्थान एवं वहां के  विद्वान गुरुओं के सानिध्य में हुआ है l महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट विश्वविद्यालय से बी.टेक इंजीनियरिंग करने के बाद आदित्य ने दिल्ली का रुख किया l कुछ ही दिनों के जॉब के बाद ही उन्हें पता चल गया कि वो इस काम के लिए नहीं बने हैं,उन्होंने 2010 में मुंबई का रुख किया l कई टीवी सीरियलों एवं एड फिल्मों में काम मिलना तो शुरू हुआ लेकिन आदित्य उन कामों से खुश नहीं थे और अंततः उनकी मेहनत रंग लाई और 2020 में उनकी प्रोडक्शन हाउस ए.पी.एस इंटरटेनमेंट ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखाl
Image result for पगले आजम movie"
फिल्म निर्माता बनने के सवाल पर आदित्य बताते हैं कि निर्माता बनने की मुख्य वजह यह रही कि मैं अपनी कला व रचना से दुनिया को रूबरू कराना चाहता हूं  इसलिए  मैं अपनी आने वाली फिल्म “पगलेआजम” का भी निर्माता बना l बतौर अभिनेता आदित्य इस फिल्म में प्रसिद्ध कॉमेडियन लिलीपुट फारूकी,टीवी शो तेनालीरामा फेम अभिनेत्री सोनिया शर्मा,मनदीप कौर मन्नत के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आएंगे, फिल्म के अन्य कलाकार के रूप में रवि मान,अभिनय शर्मा व साहिल पटेल है l फिल्म के सह निर्माता रवि अग्निहोत्री व प्रख्यातया सिंह है, निर्देशक विकास.पी कावथेकर एवं ए.पी.एस रघुवंशी है,डी.ओ.पी बादल मनी, एडिटर जय कुमार,संगीतकार पुनीत दिक्षित,लेखक अभिषेक भगत व कास्टिंग डायरेक्टर लकी गौतम है l
आदित्य की मानें तो हमारी पूरी टीम ने मुझे इस फिल्म के निर्माण में बहुत सहयोग व साथ  दिया है और हमने “फिर हेरा फेरी”,”गोलमाल”,”वेलकम” जैसे सीरीज के फ्लेवर को “पगलेआजम” में पिरोने का काम किया है जो निश्चित रूप से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी और दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे l आदित्य अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर के साथ-साथ अपने पिता अभय प्रताप सिंह,माता रेखा सिंह पत्नी……..सिंह को देना चाहते हैं जिनके निरंतर साथ व सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैंl आगे की रणनीति के बारे में आदित्य ने बताया कि मैं आगे भी बतौर निर्माता व अभिनेता दोनों भूमिका को निभाऊंगा और दर्शकों को अच्छी फिल्में देता रहूंगा इसी क्रम में हमलोग बहुत जल्द आगामी फिल्म “पगलेआजम” 2 की शूटिंग के लिए भी जा रहे हैंl