बिगबॉस के बिग ड्रामे वाले घर में इस बार भी विकेंड का वार धमाकेदार रहा। घर के चर्चित लव बर्ड्स विशाल-मधुरिमा के पिछले झगड़े पर श़ॉ के होस्ट सलमान खान के गुस्से का अंबार देखने को मिला। वहीं सलमान ने शो के चर्चित कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की भी क्लास ली।

इस हाई वॉल्टेज़ ड्रामे के बाद शो में एक बार फिर कार्तिक आर्यन चुलबुली सारा अलि खान के साथ पहुँचने वाले हैं। आज ऑन एयर वाले एपिसोड में दर्शकों को सारा-कार्तिक की घरवालों के साथ की गयी मस्ती देखने को मिलेगी।

कार्तिक-सारा शो में अपनी आने वाली फिल्म लवआज कल 2 के प्रमोशन के लिए बिगबॉस के घर में पहुँचेंगे हैं। यहाँ कार्तिक-सारा अपनी लाजवाब एक्टिंग से घर के सदस्यों को गुदगुदाते नज़र आऐंगे।

दरअसल श़ो के होस्ट सलमान खान कार्तिक सारा को शो के फेमस कपल की एक्टिंग करने को कहेंगे। जहाँ कार्तिक-सारा पहले पारस-माहिरा को कॉपी करते नजर आऐंगे फिर वे सिदनाज़ यानि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की नकल उतारते दिखेंगे।
यानि हर बार की तरह इस बार भी बिगबॉस में विकेंड का वार धमाकेदार रहने वाला है। गौरतलब है कि बिगबॉस सीज़न 13 काफी समय से टीआरपी के रेस में भी पहले नम्बर पर है।


ऐसे में श़ो के लगभग सभी कंटेस्टेंट चर्चा में बने हुए हैं। इस हफ्ते विशाल-मधुरिमा का लव-हेट का ड्रामा हाइ वॉल्टेज़ रहा। मधुरिमा ने गुस्से में विशाल पर फ्राई पैन से वार किया जिसके कारण उन्हें घर से शनिवार के एपिसोड में ही बेघर कर दिया गया है। वहीं पारस पर भी शो के होस्ट सलमान का गुस्सा फूटा। माना जा रहा था कि श़ॉ में एक टास्क के अंतर्गत पारस की माँ उन्हें बहुत कुछ समझा कर गयीं।

जिसमें पासर छाबड़ा का गेम प्लान में दो लड़कियों के बीच उलझा हुआ नज़र आ रहा था। श़ो के बाहर पारस की गर्लफ्रेंड अकांक्षा उनका इंतजार कर रही हैं। वहीं पारस शो में माहिरा के करीब नजर आते हैं।

ऐसे में पारस छाबड़ा दो लड़कियों के बीच उलझे नज़र आते हैं। जिसके लिए सलमान ने पारस को उनकी गेम कुछ क्लीयर ना होने के कारण खूब फटकार लगायी।

शो में कल के एपिसोड में सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी भी घर में मेहमान बन कर पहुँचे जहाँ उनकी फैन शो की कंटेस्टेंट शहनाज़ की उनके साथ मस्ती ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बता दें बिगबॉस के इस सीजन के फिनाले को भी अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में फैन्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज़ गिल, आसिम रियाज़ और रश्मि देसाई को ही फाइलिस्ट के तौर पर देखने के कयास लगा रहे हैं।

शो में इन दिनों दर्शकों को रश्मि सिद्धार्थ की हल्की फुल्की बातचीत और नोंक-झोंक भी खूब भा रही है। वहीं आसिम रियाज़ को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा फिनाले तक पहुँचते पहुँचते शो में कंटेस्टेंट के क्या-क्या रंग दर्शकों को देखने को मिलते हैं।