
इम्तियाज़ अली अपनी फिल्मों की कहानी को लेकर जाने जाते हैं। और जल्द ही वो साल 2009 में आई फिल्म ‘लव आज कल’ का सीक्वल ‘लव आज कल 2’ को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।
फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान प्यार के पेचे लड़ाते दिखाई देने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है।

फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक की लवस्टोरी साल 2020 की दिखाई गई है, वहीं दूसरी ओर दूसरी कहानी कार्तिक और नया चेहरा आरुषी शर्मा पर फिल्मायी गई है।

इस फिल्म में पहली बार सारा अली खान का बोल्ड अवतार देखने को मिलने वाला है, सारा और कार्तिक आर्यन को एक साथ देखनें के लिये फैंस काफी बेसर्बी से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म को 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे के दिन रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा भी दिखाई देगीं।