सोलो ट्रैवलर भी किराए पर लें सकेंगे पार्टनर

Related image

आजकल के समय में घूमना हर किसी को पसंद है, नई- नई जगह देखना  उनके बारे में जानना इन सब में अलग ही खुशी होती है। और आप भी कभी  दोस्तों के साथ और कभी परिवार के  साथ  घूमने भी गये होगें। लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो  सोलो ट्रिप यानी कि अकेले घूमने का भी शौक रखते हैं।  लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहें हैं उसे सुनकर आप थोड़ा सा हैरान भी हो सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप सोलो ट्रिप पर आप निकलें, आपको अकेले घूमने का मन नहीं और आपको पार्टनर की तलाश है तो आपको किराए पर पार्टनर मिल सकता है?

Related image

बता दें कि दुनिया डिजिटल हो चुकी  है.आपकी दिनचर्या का एक बड़ा हिस्सा आपके छोटे से स्मार्टफोन पर निर्भर हो चुका है. आपके पास भले ही पैसे न हों, लेकिन आपका स्मार्टफोन आपके साथ हो तो फिर किसी भी बात की आपको  दिक्कत महसूस नहीं होगी। और यही  स्मार्टफोन आपको  किराए पर पार्टनर दिलाने में भी मदद करता है, बस आपको   अपने स्मार्टफोन पर एपॉइंटमेंट लेनी पड़ेगी ।

Image result for travel

आप अपने इंस्टाग्राम पर ब्वायफ्रेंड के साथ ये एपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं और उसके साथ टूर पर जा सकते हैं, तस्वीरें खिंचवा सकते हैं, कई सारे टूरिस्ट प्लेस घूम सकते  हैं. अपने इंस्टा ब्वायफ्रेंड के साथ दो घंटे की डेट पर आपको काफी अच्छा भी महसूस होगा।

Image result for travel

आपको बता दें कि ये सुविधा आप रोम में ले सकते हैं. एपॉइंटमेंट फिक्स होने के बाद आप इस ब्वॉयफ्रेंड के साथ दो घंटे की डेट शेड्यूल कर पाएंगे और फिर रोम की गलियों की सैर कर सकेगें।  आपको बता दें कि ये इंस्टा ब्वॉयफ्रेंड है कौन? इनका नाम है इमैन्युएल, जो कि एक मनोवैज्ञानिक हैं. इमैन्युएले 5 वर्ष तक सोशल मीडिया मैनेजर रह चुके हैं. साथ ही वो रोम की  टूरिस्ट जगहों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। और इसी वजह से रोम में  सोलो ट्रैवलर उनके फैन हैं।