ये हैं बॉलीवुड के 7 अभिनेता जिनकी फिल्मों के गाने जगाते हैं देशभक्ति का एहसास

Image result for republic day images

आज देश 71वॉं गणतंत्र दिवस मना रहा है. लोग सुबह- सुबह ही 26 जनवरी की परेड देखने के लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिवार के साथ  बैठकर  देशभक्ति की  फिल्में और गानों को देखकर गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं ऐसे  अभिनेताओं के बारे में जिनकी फिल्में दिल में देशभक्ति के एहसास को जगाकर रखती हैं।

Image result for manoj kumar

मनोज कुमार  जिनका नाम ही देशभक्ति वाली फिल्में करने के कारण भारत कुमार रख दिया गया. उन्होंने बतौर अभिनेता उपकार, पूरब और पश्चिम, शहीद, क्रांति, देशवासी आदि फिल्मों में काम किया। मनोज कुमार ने जितनी देशभक्ति की   फिल्में कीं, शायद ही किसी और अभिनेता  ने की होंगीं।

Image result for akshay kumar

बॉलीवुड में अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है, उनकी पिछली कुछ फिल्मों में बेबी, रुस्तम, एयरलिफ्ट, नाम शबाना जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा गब्बर बैक, जॉली एलएलबी-2, पैडमैन जैसी सामाजिक  फिल्में भी शामिल हैं।

Image result for balraj sahni

वहीं बलराज साहनी ने भी अपनी फिल्मों को जरिये लोगों में  देशभक्ति की भावना जगाई. उन्हें बंटवारे पर बनी गरम हवा, धरती के लाल, दो बीघा जमीन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.इनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।

Image result for amir khan

आमिर खान भी सरफरोश, मंगल पांडे, लगान, रंग दे बसंती आदि फिल्में कीं. चंद्रशेखर आजाद और मंगल पांडे जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं।

Image result for ajay devgan

अजय देवगन को  अपहरण, गंगाजल, रेड, मेजर साहब, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी फिल्में में देखा गया,  शहीद भगत सिंह में अजय देवगन के  किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।

Image result for nana patekar

नाना पाटेकर को भी देशभक्ति पर बनीं फिल्मों के लिये जाना जाता है, नाना पाटेकर कि फिल्म  तिरंगा को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं,  आपको बता दें कि  नाना पाटेकर को आर्मी से  कैप्टन रैंक के अधिकारी के  सम्मान से नवाजा गया  था।

Image result for sunny deol

सनी देओल को उनकी कई बेहतरीन फिल्मों के लिये जाना जाता है,  जैसै इंडियन, गदर, बॉर्डर, मां तुझे सलाम, 23rd मार्च, 1931: शहीद  जिसमें उन्होंने  बेहतरीन किरदार निभाया।