:max_bytes(150000):strip_icc()/GettyImages-1089217552-5c33e4bc46e0fb0001aaebbf.jpg)
आज देश 71वॉं गणतंत्र दिवस मना रहा है. लोग सुबह- सुबह ही 26 जनवरी की परेड देखने के लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिवार के साथ बैठकर देशभक्ति की फिल्में और गानों को देखकर गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं ऐसे अभिनेताओं के बारे में जिनकी फिल्में दिल में देशभक्ति के एहसास को जगाकर रखती हैं।

मनोज कुमार जिनका नाम ही देशभक्ति वाली फिल्में करने के कारण भारत कुमार रख दिया गया. उन्होंने बतौर अभिनेता उपकार, पूरब और पश्चिम, शहीद, क्रांति, देशवासी आदि फिल्मों में काम किया। मनोज कुमार ने जितनी देशभक्ति की फिल्में कीं, शायद ही किसी और अभिनेता ने की होंगीं।

बॉलीवुड में अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है, उनकी पिछली कुछ फिल्मों में बेबी, रुस्तम, एयरलिफ्ट, नाम शबाना जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा गब्बर बैक, जॉली एलएलबी-2, पैडमैन जैसी सामाजिक फिल्में भी शामिल हैं।

वहीं बलराज साहनी ने भी अपनी फिल्मों को जरिये लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई. उन्हें बंटवारे पर बनी गरम हवा, धरती के लाल, दो बीघा जमीन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.इनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।

आमिर खान भी सरफरोश, मंगल पांडे, लगान, रंग दे बसंती आदि फिल्में कीं. चंद्रशेखर आजाद और मंगल पांडे जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं।

अजय देवगन को अपहरण, गंगाजल, रेड, मेजर साहब, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी फिल्में में देखा गया, शहीद भगत सिंह में अजय देवगन के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।

नाना पाटेकर को भी देशभक्ति पर बनीं फिल्मों के लिये जाना जाता है, नाना पाटेकर कि फिल्म तिरंगा को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं, आपको बता दें कि नाना पाटेकर को आर्मी से कैप्टन रैंक के अधिकारी के सम्मान से नवाजा गया था।
सनी देओल को उनकी कई बेहतरीन फिल्मों के लिये जाना जाता है, जैसै इंडियन, गदर, बॉर्डर, मां तुझे सलाम, 23rd मार्च, 1931: शहीद जिसमें उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाया।