
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी दलजीत कौर अपनी हॉट अदाओं का जादूसोशल मीडिया पर बिखेर रही हैं. और उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है आपको बता दें कि हाल ही में दलजीत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं , इन फोटोज में एक्ट्रेस दलजीत कौर काफी हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं।
ग्रीन कलर की ड्रेस में दलजीत कौर स्टनिंग नजर आ रही हैं. बैक फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने पोज भी दिया है
फोटोज शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा- अपने कल को आपने आज पर हावी मत होने दो. आगे बढ़ो. इसके अलावा एक तस्वीर शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा- जब नई उम्मीदों के साथ नए सफर की शुरुआत होती है तो एक घबराहट और बहुत सारी एक्साइटमेंट होती है. बस उसी एक्साइटमेंट के साथ हुई है आज की शुरुआत.
दलजीत कौर कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं, कुलवधु, कमायत की रात, छूना है आसमान जैसे शोज किए हैं।

इन दिनों वो गुड्डन तुमसे न हो पाएगा में नजर आ रही हैं. इस शो में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है।