बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे को लेकर फैंस के बीच छाये हुए हैं, आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान का एक्शन अहतार देखने को मिलेगा। फिल्म के टीजर और ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अपनी फिल्म राधे का टीजर होली के दिन रिलीज करना चाहते हैं. दबंग खान ने इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा से भी बात की है।

फिल्म के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग दिशा पाटनी के साथ चल रही है. खबरों के मुताबिक, प्रभुदेवा अगले हफ्ते से प्रमोशनल एक्टिविटीज पर ध्यान देंगे. एक्टर के फीडबैक के बाद टीजर 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा. टीजर में सलमान खान के अंडरकवर कॉप लुक से पर्दा उठाया जाएगा.

हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान फिल्म ‘राधे’ को ईद के मौके पर रिलीज करेगें. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब और सलमान की राधे आमने- सामने होंगी।

राधे में सलमान खान के साथ रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, गौतम गुटाली और दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई देंगे।
