एक्शन से भरपूर होगी फिल्म ‘सूर्यवंशी’

Image result for सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में आपको खिलाड़ी अक्षय कुमार और अभिनेत्री कटरीना कैफ लबें समय के बाद एक दूसरे के साथ  रोमांस करते नजर आयेंगे।

Image result for सूर्यवंशी

आपको बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन गेस्ट अपेरियंस में दिखाई देंगे,  इससे पहले रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में सिंघम और सिंबा जैसी फ़िल्में आप देख ही चुके हैं।

Image result for सूर्यवंशी

फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, फिल्म का ट्रेलर एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है और यही वजह है कि उनके फैंस को अक्षय का वर्दी अंदाज पसंद भी आ रहा है।

हर बार कि तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म में  एक्शन दिखाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है, फिल्म में मशीन गन और  हैलीकॉप्टर आपको देखने को मिलेंगे, फिल्म देखने के लिए फैंस को 24 मार्च तक का इंतजार करना होगा, अब देखना ये होगा कि इस बार रोहित शेट्टी अपना जादू चलाने में कितना कामयाब रहेंगे।