
आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में मुश्किल हो जाता है खुद पर ध्यान देना, कभी एक्सरसाइज के लिये समय नहीं होता , संतुलित डाइट को शामिल नहीं कर पाते, तो आज हम ऐसी चीज के बार में आपको बताने जा रहे हैं जिसे खाने से आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी ही साथ ही आप त्वचा भी जवां दिखेगी। तो चलिये जानते हैं आखिर ये चीज है क्या।

जी हां हम बात कर रहे हैं अखरोट की जो कि आपकी सेहत के लिये वरदान है, क्या आप जानते हैं अखरोट खाने से सेहत से जुड़ी कई बड़ी समस्याऔं को जड़ से खत्म किया सकता है.

शोधकर्ताओं का दावा था कि अखरोट में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट ब्लड प्रेशर को संतुलित कर हृदय संबंधी रोगों को शरीर से दूर रखता है. इस रिपोर्ट में खोजकर्ताओं ने ये भी बताया था कि अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का ही एक प्रकार है. यह आमतौर पर पौधों में पाया जाता है.

अगर आप हमेशा अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हर रोज एक अखरोट जरुर खायें ताकि आप दिल की बिमारी से बचे रहें।

इसके अलावा अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च की शोध के मुताबिकक, रोजाना कुछ अखरोट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है

आपको जानकर हैरानी होगी कि अखरोट वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

अखरोट का सेवन आपको तनाव से दूर कर बेहतर नींद भी प्रदान करता है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है वहीं, ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है।