सोलो ट्रैवलिंग प्लेस

 Image result for solo traveling

आज हम बात करने वाले हैं सोलो ट्रैवलिंग की जो की आज के समय में कई लोगों की पसंद बनती जा रही है। आज के समय में बहुत लोग आपको ऐसे मिल जायेंगे जो  सोलो ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं। तो चलिये जानते हैं कि अगर आप भी सोलो ट्रैवलिंग का मूड़ बना रहे हैं तो ऐसी वो कौन सी जगह हैं जिनका आप रुख कर सकते हैं। साथ ही हम बतायेंगे कि अगर आप एक महिला हैं तो किन जगहों पर आप सोलो ट्रैवलिंग का लुफ्त उठा सकती हैं। आज हम आपको कम बजट में ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमकर आपको अपनी पॉकेट से ज्यादा पैसे भी नहीं निकलेंगे होंगे  और साथ ही सैर-सपाटा मौज मस्ती का मजा ले सकेंगे।

Image result for solo traveling

यदि आप  कुदरत की  खूबसूरती देखना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक ऐसा नाम है जिसके बारे में हम आपको  सबसे पहले बताना चाहेंगे. यदि आपको भी  एडवेंचर पसंद है तो आप ऋषिकेश के लिये अपना बैग पैक कर सकते हैं,  साथ ही मैं बताना चाहुंगी कि सोलो ट्रैवलिंग के लिए ऋषिकेश महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित जगह मानी जाती है।

Image result for rishikesh

दूसरी ओर बात की जाये  कर्नाटक के हम्पी की तो ये जगह  सोलो ट्रैवलर्स के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है. यहाँ का आर्किटेक्चर और खूबसूरत लैंडस्केप लोगों को अपनी ओर  आकर्षित करते हैं. यहां पर आप रॉक क्लाइंबिग, आफ साइकलिंग या तुंगभद्रा के किनारे मौज- मस्ती कर सकते हैं ।

Image result for कर्नाटक के हम्पी

चलिये अब जान लेते हैं तीसरी जगह यानि जीरो वैली के बारे में यह अरुणाचल प्रदेश में एक सुंदर घाटी है जिसे ‘जीरो वैली’ के नाम से जाना जाता है। और यहां जाने वाले लोग इसे जन्नत भी कहते हैं. सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह बहुत ही सुरक्षित है।

Image result for जीरो वैली के बारे में यह अरुणाचल प्रदेश

Image result for जीरो वैली के बारे में यह अरुणाचल प्रदेश

इसके अलावा जयपुर की बात करें तो जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में आप हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ का किला, आमेर का किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, गल्ताजी, बिरला मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, जयगढ़ का किला, जयपुर जू और गोविंद देवजी मंदिर जैसे स्थान है. जहां आप बिना किसी टेंशन लिये इन जगहों को घूम सकते हैं।

Image result for हवा महल, जल महल,

Image result for हवा महल, जल महल,

आपको बता दें कि पुडुचेरी भी एक अच्छा ऑप्शन है घूमने के लिये, यहां पर आप अडवेंचर स्पोर्ट्स, खूबसूरत लोकेशंस और लजीज खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। यदि आप भी किसी सोलो ट्रिप जाने की प्लानिंग कर रहे है. तो इन जगहों का रुख कर सकते हैं ।

Image result for पुडुचेरी tourisum

अगली बार ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में हम बात करेंगे जहां कम बजट में आप मौज- मस्ती के लिये अपना बैग पैक कर सकते हैं। आपको ये लेख कैसा लगा कॉमेट करके  आप बता सकते हैं।

 Written By- Kalpana Chauhan