
आज हम बात करने वाले हैं सोलो ट्रैवलिंग की जो की आज के समय में कई लोगों की पसंद बनती जा रही है। आज के समय में बहुत लोग आपको ऐसे मिल जायेंगे जो सोलो ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं। तो चलिये जानते हैं कि अगर आप भी सोलो ट्रैवलिंग का मूड़ बना रहे हैं तो ऐसी वो कौन सी जगह हैं जिनका आप रुख कर सकते हैं। साथ ही हम बतायेंगे कि अगर आप एक महिला हैं तो किन जगहों पर आप सोलो ट्रैवलिंग का लुफ्त उठा सकती हैं। आज हम आपको कम बजट में ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमकर आपको अपनी पॉकेट से ज्यादा पैसे भी नहीं निकलेंगे होंगे और साथ ही सैर-सपाटा मौज मस्ती का मजा ले सकेंगे।

यदि आप कुदरत की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक ऐसा नाम है जिसके बारे में हम आपको सबसे पहले बताना चाहेंगे. यदि आपको भी एडवेंचर पसंद है तो आप ऋषिकेश के लिये अपना बैग पैक कर सकते हैं, साथ ही मैं बताना चाहुंगी कि सोलो ट्रैवलिंग के लिए ऋषिकेश महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित जगह मानी जाती है।

दूसरी ओर बात की जाये कर्नाटक के हम्पी की तो ये जगह सोलो ट्रैवलर्स के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है. यहाँ का आर्किटेक्चर और खूबसूरत लैंडस्केप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यहां पर आप रॉक क्लाइंबिग, आफ साइकलिंग या तुंगभद्रा के किनारे मौज- मस्ती कर सकते हैं ।
![]()
चलिये अब जान लेते हैं तीसरी जगह यानि जीरो वैली के बारे में यह अरुणाचल प्रदेश में एक सुंदर घाटी है जिसे ‘जीरो वैली’ के नाम से जाना जाता है। और यहां जाने वाले लोग इसे जन्नत भी कहते हैं. सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह बहुत ही सुरक्षित है।
![]()

इसके अलावा जयपुर की बात करें तो जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में आप हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ का किला, आमेर का किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, गल्ताजी, बिरला मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, जयगढ़ का किला, जयपुर जू और गोविंद देवजी मंदिर जैसे स्थान है. जहां आप बिना किसी टेंशन लिये इन जगहों को घूम सकते हैं।


आपको बता दें कि पुडुचेरी भी एक अच्छा ऑप्शन है घूमने के लिये, यहां पर आप अडवेंचर स्पोर्ट्स, खूबसूरत लोकेशंस और लजीज खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। यदि आप भी किसी सोलो ट्रिप जाने की प्लानिंग कर रहे है. तो इन जगहों का रुख कर सकते हैं ।

अगली बार ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में हम बात करेंगे जहां कम बजट में आप मौज- मस्ती के लिये अपना बैग पैक कर सकते हैं। आपको ये लेख कैसा लगा कॉमेट करके आप बता सकते हैं।
Written By- Kalpana Chauhan