
कोरोना का कहर हर जगह देखने को मिल रहा है, इस समय इसका प्रभाव लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं. हाल ही में सिंगर कनिका कपूर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हो बता दें कि कनिका कपूर को इस समय लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
जब लोग कनिका कपूर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. वहीं कुमार विश्वास ने भी तंज कसते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है.
इन जाहिलों का क्या करें 😳? और हद्द तो ये है कि ये सेलेब्रिटी कहलाते हैं 😡 @UPGovt को इनके स्वस्थ हो जाने के बाद इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही करनी चाहिए 👎 सामाजिक उत्तरदायित्व का कोई बोध ही नहीं है क्या ? https://t.co/uHzwZeoq40
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 20, 2020
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लिखा- “इन जाहिलों का क्या करें ? और हद्द तो ये है कि ये सेलेब्रिटी कहलाते हैं. उत्तर-प्रदेश सरकार को इनके स्वस्थ हो जाने के बाद इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही करनी चाहिए. सामाजिक उत्तरदायित्व का कोई बोध ही नहीं है क्या?”
कुमार विश्वास के इस ट्वीट को तेजी से वायरल किया जा रहा है. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर कुमार विश्वास को समर्थन कर हें हैं. वहीं सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं.

खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले कनिका कपूर लंदन गई थी और वहां से आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुईं. जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए थे. कुछ तस्वीरों में वसुंधरा राजे को कनिका कपूर के साथ देखा जा सकता है. फिलहाल कनिका को लखनऊ के अस्पताल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया. इसी के साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी फायर करवाई जा चुकी है।