कनिका कपूर ने एयरपोर्ट पर नहीं की गाइडलाइन फॉलो, पायीं गई कोरोना पॉजिटिव

Image result for कनिका कपूर

बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. आपको बता दें कि हाल ही में वो  15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई हुई थीं. खबरों की मानें तो वो एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मदद से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं ।

Image result for कनिका कपूर

बता दें कि कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे.  कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं.  वहीं दूसरी ओर बात करें शालिमार गैलेंट के निवासियों की बात है तो इस अपार्टमेंट में रहने वाले लोग  बिल्डिंग छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं।

Image result for कनिका कपूर

इतना ही नहीं  कनिका कपूर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरा परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है. साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने कनिका के संपर्क में आये लोगों को आईसोलेट किया. लेकिन अभी किसी भी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं. कनिका ने कई बॉलीवुड़ गानों में अपनी आवाज दी है। जैसे- बेबी डॉल , जुगनी, आदि।

 

1 Comment

Comments are closed.