आलिया भट्ट ने यूजर्स को इस अंदाज में दिया करारा जबाब

Image result for bollywood couple

एक तरफ जहां हर कोई कोरोना को लेकर बात कर रहा है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड़ का हॉट कपल अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. जी हां हम बात कर रहें हैं. रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की. सोशल मीडिया पर इन दोनों के ब्रैकअप की खबरें जोरों से तूल पकड़ती नजर आ रहीं है।

Image result for alia bhatt ranbir kapoor

आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों कोरोना वायरस के चलते सेल्फ आइसोलेशन में हैं। और साथ ही वो लोगों से भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन करने की बात कर रही हैं।

इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर सनसेट वाली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि  घर पर रहें और,,, ढलते सूरज को देखें अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा का ख्याल रखें। ये फोटो मेरे हमेशा के फेवरेट फोटोग्राफर रणबीर कपूर ने ली है। यानि आलिया ने बडी ही चालाकी से यूजर्स को कारारा जबाब देते हुए अपने ब्रेकअप को महज अफवाह बताया ।

Image result for फिल्म 'ब्रह्मास्त्र

बता दें कि इस हॉट कपल को पहली बार पर्दे पर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा जायेगा. फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आयेंगे. लेकिन कोरोना की वजह से अभी इस फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिये रोक दिया गया है।