
एक तरफ जहां हर कोई कोरोना को लेकर बात कर रहा है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड़ का हॉट कपल अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. जी हां हम बात कर रहें हैं. रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की. सोशल मीडिया पर इन दोनों के ब्रैकअप की खबरें जोरों से तूल पकड़ती नजर आ रहीं है।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों कोरोना वायरस के चलते सेल्फ आइसोलेशन में हैं। और साथ ही वो लोगों से भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन करने की बात कर रही हैं।
इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर सनसेट वाली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि घर पर रहें और,,, ढलते सूरज को देखें अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा का ख्याल रखें। ये फोटो मेरे हमेशा के फेवरेट फोटोग्राफर रणबीर कपूर ने ली है। यानि आलिया ने बडी ही चालाकी से यूजर्स को कारारा जबाब देते हुए अपने ब्रेकअप को महज अफवाह बताया ।
![]()
बता दें कि इस हॉट कपल को पहली बार पर्दे पर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा जायेगा. फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आयेंगे. लेकिन कोरोना की वजह से अभी इस फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिये रोक दिया गया है।