ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

Image result for ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैंबता दें कि क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को बताया कि  प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में कराया गया.

Image result for ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, और उनका  टेस्ट निगेटिव आया है. वहीं क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सरकार और चिकित्सा सलाह पर  प्रिंस और डचेस ने खुद को स्कॉटलैंड में आइसोलेट कर लिया है.

Image result for ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स

खबरों की मानें तो चार्ल्स की मुलाकात मोनैको के प्रिंस ऐल्बर्ट से कुछ दिन पहले हुई थी जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जैसा कि हम सभी जानते हैं पूरा देश कोरोना की मार झेल रहा है. वहीं ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस से 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. और 8,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं.

Image result for ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

हाल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कैफे, पब्स, बार, रेस्तरां, नाइट क्लब, थिएटर, सिनेमा, जिम और खाने-पीने की जगहों को बंद करने का ऐलान किया है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की लोगों से अपील भी की है।