
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैंबता दें कि क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में कराया गया.
![]()
बता दें कि प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, और उनका टेस्ट निगेटिव आया है. वहीं क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सरकार और चिकित्सा सलाह पर प्रिंस और डचेस ने खुद को स्कॉटलैंड में आइसोलेट कर लिया है.

खबरों की मानें तो चार्ल्स की मुलाकात मोनैको के प्रिंस ऐल्बर्ट से कुछ दिन पहले हुई थी जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जैसा कि हम सभी जानते हैं पूरा देश कोरोना की मार झेल रहा है. वहीं ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस से 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. और 8,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं.

हाल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कैफे, पब्स, बार, रेस्तरां, नाइट क्लब, थिएटर, सिनेमा, जिम और खाने-पीने की जगहों को बंद करने का ऐलान किया है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की लोगों से अपील भी की है।