हॉलीवुड़ सिंगर सीवाय टकर की कोरोना से गई जान

Image result for सिंगर टैरेंस मैकनैली

आज पूरी दुनिया में  कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बता दें कि इस महामारी ने 81 वर्षीय स्क्रीनराइटर टैरेंस मैकनैली के बाद सीवाय टकर की जान ले ली सीवाय टकर  76 साल के थे हालांकि टकर को डायबिटीज, हार्ट संबंधित कई बीमारियां थीं. परिवार ने बताया कि, हम उनके अचानक चले जाने से बहुत दुखी हैं।

बता दें कि सीवाय टकर  ने 60 साल तक परफॉर्म किया,  विदेशी वेबसाइट के अनुसार  पोस्टमैन से लीजेंड्री सिंगर बने टकर को प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वो अपने फैंस के बीच लिवरपूल लीजेंड के नाम से जाने जाते थे. 60 के दशक में बीटल्स के साथ भी परफॉर्म कर चुके थे. वहीं अगर बात करें  अमेरिका के मशहूर स्क्रीनराइटर 81 वर्षीय टैरेंस मैकनेली की तो वो कोरोनावायरस कॉम्प्लिकेशन्स से मौत हो गई है. मंगलवार को मैकनैली ने फ्लोरिडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली. मैकनैली ने कुल चार टोनी अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. उन्हें साल 1998 में रैगटाइम और 1993 में किस ऑफ द स्पाइडर वुमन के लिए दो टोनी जीते थे. इसके अलावा उन्होंने लव वैलॉर कंपेशन और मास्टर क्लास के लिए दो और अवॉर्ड्स जीते.

Image result for सिंगर टैरेंस मैकनैली

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अपना कहर जारी रखा हुआ है. इससे बचने के लिये लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है. जिससे लोगों को बचाया जा सके.