पीएम रिलीफ फंड के लिए कपिल शर्मा ने दिये 50 लाख रुपये

Image result for kapil sharma

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी एकजुट हो गई हैं बता कॉमेड़ी शो के बादशाह कहलाये जानें वाले कपिल शर्मा ने  पीएम रिलीफ फंड के लिए 50 लाख रुपये डोनेट करने की बात की है.

कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा- ये समय एक साथ खड़े होने का है, जिनको हमारी जरूरत है. कोरोना से लड़ने के लिए मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 50 लाख रुपये दे रहा हूं. सभी से विनती है कि घर पर ही रहें.

वहीं  साउथ के अभिनेता राम चरण ने 70 लाख रुपये डोनेट कर मदद की बात की है.  पवन कल्याण ने भी पैसे दान दिए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं.

बता दें कि कई स्टार्स ने कोरोना जैसी महामारी में मदद के लिये आगे आने को कहा  कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ट्वीट कर सभी को कॉन्ट्रीब्यूशन करने के लिए कहा.