20 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 500 रुपये

Image result for nirmala sitharaman

सरकार अलग- अलग तरीकों से आम लोगों की मदद करने की कोशिश करने में लगी हुई है. बता दें कि  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार दोपहर को एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया,  सरकार की ओर से देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद की जाएगी.

1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जिन महिलाओं का प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट के तहत बैंक खाता है, ऐसी करीब 20.5 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने दिये जायेगें. राशि को हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में डाल दी जाएगी.

Image result for प्रधानमंत्री उज्जवला योजना

2. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत देश के 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को अगले तीन महीने तक मुफ्त में सिलेंडर की व्यवस्था देकर मदद करने की बात की है. बता दें कि उज्जवला योजना के तहत 8.5 करोड़ महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन हैं , ताकि इस समय में लोगों को राहत मिल सके.

3. प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक मिलेंगे. 80 करोड़ लोग इसका लाभ उठा पायेंगे. इसके अलावा 1 किलो दाल का भी प्रावधान रखा गया है, जिसके लिये पैसे नहीं देने होगें।