
भारत में लॉकडाउन के बाद भी कोरोना है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब तक कोरोना के केस लगभग 724 तक पहुंच गये है. साथ ही 66 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. और 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के द्रारा इन आंकड़ो की शुक्रवार को जानकारी दी गई .

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘राज्य में COVID-19 का एक और नया मामला आया है. 17 मार्च को ब्रिटेन से वापस आए शख्स के संपर्क में जाने के कारण यह हुआ. राज्य में 12 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं अगर बात की जाये मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की तो, शुक्रवार को इस वायरस के चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा 20 हो गया वहीं अब तक कुल 724 लोग इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं गुजरात में भी तीन लोगों की जान इसी संक्रमण के कारण चली गई. बात करें कर्नाटक में नए कोरोना वायरस के कारण तो अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत के मामले सामने आये हैं.